Posted On:
15 OCT 2021 10:58PM by PIB Delhi
• देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 97.14 करोड़ से अधिक खुराकें दी गई हैं।
• पिछले 24 घंटों में 16,862 नये मामले सामने आए हैं
• मरीजों के ठीक होने की दर इस समय 98.07 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से अधिकतम है।
• पिछले 24 घंटों में 19,391 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,33,82,100 हो गई है।
• सक्रिय मामले घटकर कुल मामलों के एक प्रतिशत से भी कम रह गए हैं, वर्तमान में यह 0.60 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
• भारत में सक्रिय मामले 2,03,678 हैं जोकि 216 दिनों में सबसे कम है।
• साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.42 प्रतिशत है जो कि पिछले 112 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
• दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.43 प्रतिशत है, यह पिछले 46 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
• अब तक कुल 58.88 करोड़ जांच की गई है।
|
#Unite2FightCorona
#IndiaFightsCorona
पत्र सूचना कार्यालय
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार
कोविड-19 पर अपडेट
भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 97.14 करोड़ के पार पहुंचा
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.07 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद उच्चतम है
पिछले 24 घंटों में 16,862 दैनिक नये मामले दर्ज हुए
भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या (2,03,678) है, जो इस समय कुल मामलों का 0.60 प्रतिशत है
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (1.42 प्रतिशत) पिछले 112 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे बनी हुई है
पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 30,26,483 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 97.14 करोड़ (97,14,38,553) के पार पहुंच गया है। इसे 95,66,873 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।
आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः
स्वास्थ्य कर्मी
|
पहली खुराक
|
1,03,75,695
|
दूसरी खुराक
|
90,66,113
|
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
|
पहली खुराक
|
1,83,61,142
|
दूसरी खुराक
|
1,54,84,841
|
18-44 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
39,11,64,632
|
दूसरी खुराक
|
10,81,79,876
|
45-59 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
16,72,35,490
|
दूसरी खुराक
|
8,52,83,655
|
60 वर्ष से अधिक
|
पहली खुराक
|
10,54,86,278
|
दूसरी खुराक
|
6,08,00,831
|
योग
|
97,14,38,553
|
पिछले 24 घंटों में 19,391 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,33,82,100 है।
परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.07 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है।
लगातार 110 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है।
पिछले 24 घंटों में कुल 16,862 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।
इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2,03,678 है, जो 216 में दिनों में न्यूनतम हैं। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.60 प्रतिशत हैं।
देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 11,80,148 जांच की गईं। भारत ने अब तक 58.88 करोड़ से अधिक (58,88,44,673) नमूनों की कोविड जांच की है।
एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.42 प्रतिशत है, जो पिछले 112 दिनों में 3 प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.43 प्रतिशत है। वह भी पिछले 46 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 129 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1764134
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 टीकों की उपलब्धता पर अपडेट
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 100 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध कराये गए हैं
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 10.53 करोड़ से अधिक बची हुई और अप्रयुक्त वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध हैं
केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण के दायरे का विस्तार करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 का टीका सभी को उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने की व्यवस्था कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक बेहतर बनाया जा सके।
केंद्र सरकार देशव्यापी कोविड रोधी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।
टीके की खुराकें
|
(15 अक्टूबर, 2021 तक)
|
अब तक की गई आपूर्ति
|
1,00,35,96,665
|
शेष टीके
|
10,53,11,155
|
केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 100 करोड़ से अधिक ( 1,00,35,96,665) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी कोविड-19 टीके की 10.53 करोड़ से अधिक ( 10,53,11,155) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध है, जिन्हें लगाया जाना शेष है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1764113
महत्वपूर्ण ट्वीट
***
एमजी/एएम/एजे