PIB Headquarters
azadi ka amrit mahotsav

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 13 OCT 2021 6:00PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 96.43 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं
  • देश में पिछले 24 घंटों में 15,823 नए रोगी सामने आए
  • संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.06 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक
  • बीते 24 घंटे में 22,844 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,33,42,901 हुई
  • देश में सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से कम, वर्तमान में 0.61 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से सबसे कम
  • भारत में 2,07,653 सक्रिय मामले, 214 दिनों में सबसे कम
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.46 प्रतिशत, पिछले 110 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.19 प्रतिशत, पिछले 44 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
  • अब तक कुल 58.63 करोड़ टेस्ट किए गए

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

 

PRESS INFORMATION BUREAU

MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING

GOVERNMENT OF INDIA

 

Image

Image

 

कोविड-19 अपडेट

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 96.43 करोड़ से अधिक पहुंचा

पिछले 24 घंटों में टीके की 50.63 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.06 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद उच्चतम है

पिछले 24 घंटों में 15,823 दैनिक नये मामले दर्ज हुए

भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या (2,07,653) है, जो इस समय कुल मामलों का 0.61 प्रतिशत है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (1.46 प्रतिशत) पिछले 110 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है

 

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 50,63,845 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 96.43 करोड़ (96,43,79,212) के नजदीक पहुंच गया। इसे 94,26,400 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

  स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,75,524

दूसरी खुराक

90,48,454

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,59,830

दूसरी खुराक

1,54,29,462

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

38,88,20,662

दूसरी खुराक

10,57,49,264

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

16,66,74,343

दूसरी खुराक

8,44,42,796

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

10,51,47,025

दूसरी खुराक

6,03,31,852

कुल

96,43,79,212

 

पिछले 24 घंटों में 22,844 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,33,42,901 है।

 

परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.06 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001HW3D.jpg

लगातार 108 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 15,823 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002HHW0.jpg

इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2,07,653 है, जो 214 में दिनों में न्यूनतम हैं। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.61 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003S67M.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,25,399 जांच की गईं। भारत ने अब तक 58.63 करोड़ से अधिक (58,63,63,442) नमूनों की कोविड जांच की है।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.46 प्रतिशत है, जो पिछले 110 दिनों में 3 प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.19 प्रतिशत है। वह भी पिछले 44 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 127 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1763660

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 97.79 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 8.43 करोड़ से अधिक बची हुई और अप्रयुक्त वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध हैं

 

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

 

 

वैक्सीन की खुराकें

(13 अक्टूबर, 2021 तक)

 

 

आपूर्ति

97,79,37,495

   

 

 

शेष टीके

8,43,76,070

 

 

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 97.79 करोड़ से अधिक (97,79,37,495) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी कोविड-19 टीके की 8.43 करोड़ से अधिक (8,43,76,070) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना शेष है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1763534

 

महत्वपूर्ण ट्वीट

*****

एमजी/एएम/डीवी


(Release ID: 1763721)