PIB Headquarters
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
Posted On:
10 OCT 2021 3:45PM by PIB Delhi
- राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 94.70 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं
- पिछले 24 घंटों में 18,166 नए मामले सामने आए, 214 दिनों में सबसे कम
- सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम हैं, वर्तमान में 0.68 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से सबसे कम
- भारत में फिलहाल 2,30,971 सक्रिय मामले, 208 दिनों में सबसे कम
- संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.99 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक
- बीते 24 घंटे में 23,624 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,32,71,915 हुई
- साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.57 प्रतिशत, पिछले 107 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
- दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.42 प्रतिशत, पिछले 41 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
- अब तक कुल 58.25 करोड़ जांच की गयीं
|
#Unite2FightCorona
#IndiaFightsCorona
PRESS INFORMATION BUREAU
MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING
GOVERNMENT OF INDIA
कोविड-19 अपडेट
भारत में कोविड-19 के कुल टीकाकरण कवरेज ने 94 करोड़ का अहम पड़ाव पार किया
बीते चौबीस घंटे में 66.85 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.99 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक
पिछले 24 घंटों में 18,166 नए रोगी सामने आए
भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या (2,30,971) कुल मामलों का 0.68 प्रतिशत है
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (1.57 प्रतिशत), पिछले 107 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
पिछले 24 घंटों में 66,85,415 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 94 करोड़ (94,70,10,175) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 92,12,314 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
स्वास्थ्य कर्मी
|
पहली खुराक
|
1,03,75,111
|
दूसरी खुराक
|
90,09,217
|
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
|
पहली खुराक
|
1,83,58,542
|
दूसरी खुराक
|
1,53,22,290
|
18-44 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
38,25,40,056
|
दूसरी खुराक
|
10,03,92,940
|
45-59 वर्ष आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
16,50,14,727
|
दूसरी खुराक
|
8,25,22,470
|
60 वर्ष से अधिक
|
पहली खुराक
|
10,42,27,722
|
दूसरी खुराक
|
5,92,47,100
|
कुल
|
94,70,10,175
|
पिछले 24 घंटों में 23,624 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,32,71,915 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.99 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की दर मार्च, 2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।
केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 105 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में 18,166 नए मरीज सामने आए हैं। यह 214 दिनों में प्रतिदिन दर्ज किए गए सबसे कम नए मामले हैं।
वर्तमान में 2,30,971 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 208 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.68 प्रतिशत हैं।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 12,83,212 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 58.25 करोड़ (58,25,95,693) जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.57 प्रतिशत है जो पिछले 107 दिनों से लगातार 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.42 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 41 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 124 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1762652
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्धता पर अपडेट
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 95.96 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 8.28 करोड़ से अधिक बची हुई और अप्रयुक्त वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध हैं
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।
|
|
वैक्सीन की खुराकें
|
(10 अक्टूबर, 2021 तक)
|
|
|
आपूर्ति
|
95,96,58,375
|
|
|
|
|
शेष टीके
|
8,28,73,425
|
|
|
केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 95.96 करोड़ से अधिक (95,96,58,375) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी कोविड-19 टीके की 8.28 करोड़ से अधिक (8,28,73,425) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध है, जिन्हें लगाया जाना शेष है।
जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1762698
प्रधानमंत्री ने टीकाकरण अभियान में शामिल सभी लोगों की सराहना की
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में शामिल प्रत्येक हितधारक की प्रशंसा की है।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया के एक ट्वीट का उद्धरण देते हुए प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा:
"यह हमारे साथी नागरिकों को टीकाकरण सुनिश्चित करने की दिशा में प्रत्येक हितधारक द्वारा किए गए विशेष प्रयास का सिर्फ एक उदाहरण है।
भारत के टीकाकरण अभियान को सफल बनाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को प्रणाम।"
जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1762626
महत्वपूर्ण ट्वीट
*****
एमजी/एएम/डीवी
(Release ID: 1762903)
Visitor Counter : 354