श्रम और रोजगार मंत्रालय

औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (2016=100)- अगस्त, 2021

Posted On: 30 SEP 2021 8:48PM by PIB Delhi

अगस्त, 2021 के लिए अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू 0.1 अंकों की वृद्धि के साथ 123.0 (एक सौ तेईस) पर रहा। 1 महीने के प्रतिशत परिवर्तन पर, इसमें पिछले महीने की तुलना में 0.16 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि एक साल पहले इसी महीने के बीच 0.60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।

श्रम ब्यूरो, श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय से संबंधित कार्यालय द्वारा हर महीने औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का संकलन सम्पूर्ण देश में फैले हुए 88 महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा मूल्यों के आधार पर किया जाता है। सूचकांक का संकलन 88 औद्योगिक केंद्रों एवं अखिल भारत के लिए किया जाता है और आगामी महीने के अंतिम कार्यदिवस पर जारी किया जाता है।

सूचकांक में दर्ज वृद्धि में अधिकतम योगदान विविध समूह का रहा जिसने कुल बदलाव को 0.08 बिन्दु प्रतिशतता से प्रभावित किया। मदों में गाय का दूध, डेयरी दूध, सरसों का तेल, ताड़ का तेल, सोयाबीन का तेल, बादाम, चीनी-सफेद, चाय की पत्ती, रसोई गैस, अस्पताल / नर्सिंग होम शुल्क, वाहन के लिए पेट्रोल, टॉयलेट साबुन इत्यादि सूचकांक को बढ़ाने में सहायक रहे। इसके विपरीत मुख्यतः चावल, अंडे (मुर्गी), ताजा मछली, पोल्ट्री / चिकन, सेब, केला, अमरूद, मौसमी, करेला, ककड़ी, ड्रम स्टिक, फ्रेंच बीन्स, भिंडी, प्याज, आलू, आदि ने सूचकांक में दर्ज वृद्धि को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

केंद्र-स्तर पर लुधियाना के सूचकांक में अधिकतम 3.5 अंक की सर्वाधिक वृद्धि रही जिसके पश्चात जलपाईगुड़ी, गुवाहाटी, जालंधर और मुंगेर-जमालपुर में क्रमश: 2.9 अंक, 2.6 अंक, 2.1 अंक और 2.0 अंक की वृद्धि दर्ज की गई। अन्य 11 केंद्रों में 2 से 2.7 अंक, 32 केंद्रों में 1 से 1.9 अंक के बीच तथा 33 केंद्रों में 0.1 से 0.9 अंक के बीच वृद्धि रही। इसके विपरीत, तिरुनेलवेली में अधिकतम 5.5 अंक की गिरावट दर्ज की गई। अन्य 5 केंद्रों में 0.1 से 0.9 अंक की कमी पाई गई और 26 केंद्र 0.1 से 0.9 अंक के बीच गिरावट रही। शेष 6 केंद्र स्थिर रहे।

साल-दर-साल मुद्रास्फीति पिछले महीने के 4.79 प्रतिशत रही और एक साल पहले इसी महीने के दौरान 5.27 प्रतिशत की तुलना में 5.63 प्रतिशत रही। इसी तरह, खाद्य मुद्रास्फीति पिछले महीने के 4.91 प्रतिशत और एक साल पहले इसी महीने के दौरान 6.06 प्रतिशत के मुकाबले 4.83 प्रतिशत रही।

श्रम और रोजगार मंत्रालय के प्रधान सलाहकार श्री डी.पी.एस. नेगी ने कहा कि अगस्त, 2021 के लिए औद्योगिक श्रमिकों का अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (2016=100) जुलाई, 2021 के 122.8 अंक की तुलना में बढ़कर 123.0 अंक हो गया।

श्री नेगी ने आगे कहा कि सूचकांक में वृद्धि मुख्य रूप से गाय के दूध, डेयरी दूध, सरसों का तेल, पाम तेल, सोयाबीन तेल, बादाम, चीनी-सफेद, चाय पत्ती, रसोई गैस, अस्पताल/नर्सिंग होम चार्ज, पेट्रोल वाहन, टॉयलेट साबुन, आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण हुई है।  अगस्त, 2021 के लिए सामान्य मुद्रास्फीति पिछले महीने के 5.27 प्रतिशत की तुलना में घटकर 4.79 प्रतिशत हो गई। खाद्य मुद्रास्फीति भी पिछले महीने के 4.91 प्रतिशत से घटकर 4.83 प्रतिशत हो गई।

सीपीआई-आईडब्ल्यू (खाद्य और सामान्य) पर आधारित वर्ष-दर-वर्ष मुद्रास्फीति

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0012183.jpg

जुलाई और अगस्त, 2021 के लिए अखिल भारतीय समूह-वार सीपीआई- आई डब्ल्यू

 

क्र. संख्या

समूह

जुलाई, 2021

अगस्त, 2021

I

खाद्य एवं पेय

122.4

122.3

II

पान, सुपारी, तंबाकू एवं नशीले पदार्थ

138.9

139.1

III

कपड़े एवं जूते

120.8

121.0

IV

आवास

116.8

116.8

V

ईंधन एवं प्रकाश

152.0

153.1

VI

विविध

121.1

121.3

 

सामान्य सूचकांक

122.8

123.0

 

 

सीपीआई-आईडब्ल्यू: समूह सूचकांक

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002TVD0.jpg

सितंबर , 2021 माह के लिए सीपीआई-आईडब्ल्यू का अगला अंक शुक्रवार, 29 अक्टूबर, 2021 को जारी किया जाएगा।

………..

एमजी /एएम/ केजे 



(Release ID: 1760282) Visitor Counter : 381


Read this release in: English