रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

रेलवे के खिलाड़ियों के करियर की सुनिश्चित प्रगति के लिए योजना बनाई जा रही है : श्री अश्विनी वैष्णव


रेलवे के खिलाड़ियों तथा कोचों को विशेष नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जैसा रेल मंत्री द्वारा टोक्यो ओलंपिक खेल 2020 के समय घोषणा की गई थी

टोक्यो ओलंपिक खेलों में रेलवे के पदक विजेताओं तथा प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया

Posted On: 30 SEP 2021 6:37PM by PIB Delhi

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रेलवे के खिलाड़ियों के करियर की सुनिश्चित प्रगति के लिए योजना बनाई जा रही है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को 30 अक्टूबर, 2021 तक रेलवे के खिलाड़ियों के करियर की प्रगति का एक प्रारूप तैयार करने का निर्देश दिया।

श्री अश्विनी वैष्णव ने आज जापान के टोक्यो में आयोजित XXXII ओलंपिक 2020 खेलों में भाग लेने वाले भारतीय रेल के 25 पदक विजेता खिलाड़ियों तथा 6 कोचों को सम्मानित करने के लिए रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) द्वारा आयोजित एक समारोह में टोक्यो ओलंपिक के रेलवे के पदक विजेताओं तथा प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान रेल बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ श्री सुनीत शर्मा तथा रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2021-09-30at5.27.49PMFGWY.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2021-09-30at5.27.44PMACV7.jpeg

रेल मंत्री ने रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड के नियमित नकद पुरस्कारों के अतिरिक्त भारतीय रेल के एथलीटों तथा कोचों को विशेष नकद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की थी। उन्होंने खिलाड़ियों (स्वर्ण-3 करोड़, रजत-2 करोड़, कांस्य-1 करोड़, 8वें प्रतिभागियों तक-35 लाख, प्रतिभागी-7.5 लाख) तथा कोचों (स्वर्ण-25 लाख़, रजत-20 लाख़, कांस्य-15 लाख) के लिए विशेष नकद पुरस्कारों की घोषणा की थी। भारतीय रेलवे के एथलीटों तथा कोचों को इस अवसर पर कुल 12 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये की राशि के साथ विशेष नकदी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों और कोचों के नामों की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

इन ओलंपिक खेलों में रेलवे के कुल 25 खिलाड़ी, 6 कोच और 1 फिजियो, 126 सदस्यों वाले भारतीय ओलंपिक दल का हिस्सा थे।

******

एमजी/एएम/एसकेजे/डीवी


(Release ID: 1759772) Visitor Counter : 564
Read this release in: English