रक्षा मंत्रालय

भारतीय नौसेना और कतर नौसेना के बीच अभ्यास ज़ैर-अल-बहर का आयोजन

Posted On: 15 AUG 2021 8:30PM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना और कतर एमिरी नेवल फोर्स (क्यूईएनएफ) के बीच युद्धाभ्यास ज़ैर-अल-बहर का दूसरा संस्करण दिनांक 9-14 अगस्त 2021 से फारस की खाड़ी में आयोजित किया गया। अभ्यास के मौजूदा संस्करण में तीन दिवसीय बंदरगाह चरण के बाद दो दिवसीय समुद्री चरण शामिल है। समुद्री चरण में सामरिक समुद्री अभ्यास शामिल थे जिनमें भूतल कार्रवाई, समुद्री डकैती रोधी अभ्यास, वायु रक्षा, समुद्री निगरानी, ​​बोर्डिंग अभियान और खोजबीन एवं बचाव अभ्यास शामिल थे।

अभ्यास के समुद्री चरण में भारतीय नौसेना के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद, बरजान और दमसाह क्लास की क्यूईएनएफ मिसाइल नौकाओं, एमआरटीपी 34 वर्ग के फास्ट-अटैक क्राफ्ट तथा राफेल लड़ाकू विमान ने भाग लिया।

भारतीय नौसेना क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और समुद्री सुरक्षा के मुद्दों पर सहयोगी नौसेनाओं के साथ सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार है। अभ्यास का दूसरा संस्करण ज़ैर-अल-बहर अंतर-संचालनीयता को मजबूत करने और कतर की नौसेना के साथ दोस्ती के मजबूत रिश्ता बनाने के भारतीय नौसेना के प्रयासों में योगदान देगा। इन दोनों नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास दोनों देशों के बीच समुद्री आदान-प्रदान को और मजबूत करेगा और इस क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को बढ़ाएगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix7TUXF.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix3EG56.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix2X9ZZ.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pix8NPJ1.jpeg

***

एमजी/एएम/एबी/एसएस



(Release ID: 1746592) Visitor Counter : 360


Read this release in: English