पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय

जेएनपीटी ने अपने बेड़े में नौ इलेक्ट्रिक वाहन शामिल किए

Posted On: 05 AUG 2021 3:05PM by PIB Delhi

पर्यावरण के अनुकूल बंदरगाह संबंधी पहल को आगे बढ़ाते हुए और स्थिरता लक्ष्यों को हासिल करने के दृष्टिकोण के साथ जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) ने आज अपने कर्मचारियों के लिए बंदरगाह क्षेत्र के भीतर आवाजाही के लिए 9 इलेक्ट्रिक वाहनों को तैनात किया। भारत के एक प्रमुख कंटेनर हैंडलिंग बंदरगाह जेएनपीटी अपनी स्थापना के समय से ही परिचालन क्षेत्र में स्थायी समाधान अपनाने की दिशा में काम कर रहा है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001203R.jpg

 

बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करना जेएनपीटी की पर्यावरण के अनुकूल बंदरगाह संबंधी पहल के अनुरूप है। जेएनपीटी के कर्मचारियों के लिए पर्यावरण के अनुकूल मोबिलिटी समाधान की तैनाती बंदरगाह के लिए स्थायी एवं पर्यावरण के अनुकूल समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया एक कदम है। इलेक्ट्रिक वाहन शून्य-उत्सर्जन वाले वाहन हैं जो जेएनपीटी को पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा कुशल मोबिलिटी समाधान सुनिश्चित करने में सक्षम करेंगे। जेएनपीटी ने अपने बेड़े में शामिल किए गए इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक समर्पित चार्जिंग स्टेशन को भी चालू किया है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002W9S6.jpg 

 

जेएनपीटी पर्यावरण और बंदरगाह के आसपास के समुदायों पर परिचालन के प्रभाव को कम करने के लिए स्थिरता पर लगातार ध्यान केंद्रित करता है। बंदरगाह का उद्देश्य न केवल आर्थिक दक्षता हासिल करना है बल्कि वह पर्यावरण और सामाजिक स्थिरता पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहता है। दुनिया भर के उद्योग पर्यावरण के प्रति जागरूक दुनिया के प्रति जवाबदेही बढ़ाने के लिए जलवायु परिवर्तन के पहलुओं को शामिल कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की स्वामित्व लागत कम होती है क्योंकि उनका रखरखाव काफी आसान होता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहन तेजी से घटते जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को भी कम करते हैं।

****

 

एमजी/एएम/एसकेसी



(Release ID: 1743485) Visitor Counter : 196


Read this release in: English , Marathi