कोयला मंत्रालय

वाणिज्यिक उपयोग के लिए कोयला खदानोंकी नीलामी का पहला दिन–दूसरा भाग

प्रविष्टि तिथि: 02 AUG 2021 7:36PM by PIB Delhi

कोयला मंत्रालय ने वाणिज्यिक उपयोग के लिए कोयला खदानों की नीलामी का दूसरा भाग 25 मार्च, 2021 को लॉन्च किया। वाणिज्यिक उपयोग के लिए खोयला खदानों की नीलामी के पहले दिन तीन कोयला खदानों (महाराष्ट्र, झारखंड और छत्तीसगढ़ प्रत्येक में 1 खदान)को पेश किया गया।

  • कोयला मंत्रालय द्वारा नीलामी के लिए पेश किए गए ब्लॉकों में उन बोली लगाने वालों ने व्यापक रुचि दिखाई जिन्होंने विभिन्न ब्लॉकों के लिए निविदा प्रस्तुत की है।  
  • नीलामी के पहले दिन प्रस्तुत खदानों का कुल भूवैज्ञानिक भंडार~432 मीट्रिक टन है। नीलामी के लिए पेश तीन खदानों में से गोंडखरी कोयला खदान की खोज की गई है जबकि अन्य दो कोयला खदानों यानी झीगाडोर और जोगेश्वर तथा खासजोगेश्वर की आंशिक खोज की गई है।
  • प्रस्तुत तकनीकी निविदाओं का मूल्यांकन किया गया और तकनीकी रूप से योग्य बोली लगाने वालों की सूची घोषित की गई। इसके बाद कोयला मंत्रालय द्वारा वाणिज्यिक उद्देश्य के लिए कोयला खदानों की इलेक्ट्रानिक नीलामी आज सुबह 11 बजे प्रारंभ की गई। 
  • सभी खदानों के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया 4 अगस्त, 2021 तक पूरी कर ली जाएगी।
  • दिन- 1 के परिणाम इस प्रकार हैं:

क्रम संख्या

खदान का नाम

राज्य

खोज की स्थिति

पीआरसी(एमटीपीए)

भूगर्भीय भंडार (एमटी)

वरीयता प्राप्त बोली लगाने वाला

आरक्षित  मूल्य (प्रतिशत)

अंतिम पेशकश (प्रतिशत)

वार्षिक राजस्व उत्पन्न (करोड़ रुपए)

1

गोंदखरी

महाराष्ट्र

खोजी गई

1.00

98.71

अडानी पावर महाराष्ट्र लिमिटेड

4.00

9.50

122.83

2

जोगेश्वरी और खासजोगेश्वरी*

झारखंड

आंशिक रूप से खोजी गई

उपलब्ध नहीं

84.03

साउथ वेस्ट पिनैकल एक्सप्लोरेशन लि.

4.00

24.25

उपलब्ध नहीं

3

झीगाडोर*

छत्तीसगढ़

आंशिक रूप से खोजी गई

उपलब्ध नहीं

250.00

सीजी नैचुरल रिसोर्सेज   प्राइवेट लिमिटेड

4.00

6.00

उपलब्ध नहीं

  • ये आंशिक रूप से खोजी गई खदान हैं और इसलिए इन खदानों के लिए पीआरसी उपलब्ध नहीं है। अतः इन खदानों से उत्पन्न वार्षिक राजस्व की गणना वर्तमान में नहीं की जा सकती।

***

एमजी/एएम/एकेजे/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1742502) आगंतुक पटल : 349
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English