विद्युत मंत्रालय

7 जुलाई को बिजली की मांग अब तक की सर्वाधिक दर्ज की गई


औसत ऊर्जा उपभोग में वर्ष-दर-वर्ष उल्‍लेखनीय वृद्धि

सौर एवं पवन ऊर्जा के उत्‍पादन में भी वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि हुई

जुलाई 2021 के लिए प्रणाली संचालन की मुख्‍य विशेषताएं जारी की गईं

Posted On: 03 AUG 2021 1:03PM by PIB Delhi

देश में 7 जुलाई, 2021 को दोपहर 12:01 बजे बिजली की अब तक की सर्वाधिक मांग दर्ज की गई।  2 जुलाई, 2020 को रात्रि 10:21 बजे की तुलना में 2,00,570 मेगावाट की यह मांग 17.6 प्रतिशत अधिक है। पॉवर सिस्‍टम ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड-पीओएसओसीओ की ओर से जुलाई 2021 के लिए प्रणाली संचालन संबंधी वि‍वरण में इसे सामने लाया गया है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जुलाई 2021 में प्रतिदिन औसत ऊर्जा उपभोग (4049 एमयू) जुलाई 2020 (3662 एमयू) की तुलना में 10.6 प्रतिशत अधिक था। ‘’अधिकतम अखिल भारतीय ऊर्जा आपूर्ति’’ भी पिछले समय की तुलना में सर्वाधिक पायी गयी। 7 जुलाई को इसे 4508 एमयू दर्ज किया गया था, जो 28 जुलाई, 2020 को 3931 एमयू की तुलना में 14.7 प्रतिशत अधिक था।

अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भी उल्‍लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। जुलाई, 2021 में औसत सौर ऊर्जा उत्‍पादन (158 एमयू प्रतिदिन) दर्ज किया गया, जो जुलाई, 2020 (147 एमयू प्रतिदिन) की तुलना में 7.6 प्रतिशत अधिक था। जुलाई, 2021 में औसत पवन ऊर्जा उत्‍पादन (349 एमयू प्रतिदिन) दर्ज किया गया, जो जुलाई, 2020 (212 एमयू प्रतिदिन) की तुलना में 64.5 प्रतिशत अधिक था। इसके अलावा, 27 जुलाई, 2021 को सौर और पवन ऊर्जा का उत्‍पादन 43.1 गीगावाट दर्ज किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले, 11 जून, 2021 को इसे 41.1 गीगावाट दर्ज किया गया था।

जुलाई, 2021 में नियमन अप एंड डाउन के तहत वितरित ऊर्जा - रिजर्व रेगुलेटेड एंसिलरी सर्विसेज (आरआरएएस) क्रमश: 113.8 एमयू और 334.8 एमयू थी। जुलाई 2021 में ऑटोमेटिक जनरेशन कंट्रोल (एजीसी) के तहत वितरित कुल नियमन अप एंड डाउन सिगनल – एजीसी क्रमश: 46.1 एमयू और 105.2 एमयू थे। जुलाई 2021 में आईईजीसी बैंड (49.9 हर्ट्ज – 50.05 हर्ट्ज) के भीतर सभी दिनों के लिए ग्रिड फ्रीक्‍वेंसी औसत 74.9 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पिछले महीने की औसत (74.5 प्रतिशत) से थोड़ा अधिक है।

 नीचे सारणी में नए घटकों का संयोजन, ऊर्जा की तुलना और शीर्ष मांग की तुलना को दर्शाया गया है।

नए घटकों का संयोजन

 

 

क्रम संख्‍या

 

घटक

प्रथम चार्जिंग/सिंक्रोनाइजेशन तिथि/यूनिट सीओडी

 

टिप्‍पणी

 

1.

 

400 केवी* पलटाना-सूरजमणिनगर

 

11.07.21

 

वैकल्पिक वितरण और त्रिपुरा राज्य को बेहतर आपूर्ति

2.

765 केवी बीकानेर - भादला 2 डी/सी

23.07.21 (लाइन-I और  II)

चरण-II के अंतर्गत राजस्थान में सौर ऊर्जा क्षेत्रों से बिजली के वितरण हेतु पारेषण प्रणाली सुदृढ़ीकरण के अंतर्गत

 

3.

 

765 केवी  बस-भादला 2

23.07.21 (बस-I और II)

 

4.

765 केवी अजमेर - भादला 2 डी/सी

24.07.21(लाइन-I और  II)

अजमेर-बीकानेर डी/सी के एलआईएलओ के माध्यम से सक्रिय 765 केवी भादला-2

 

 

5.

भादला-2 में 765/400केवी आईसीटी-2

27.07.21

6.

400केवी बहरामपुर (भारत)-भेरामारा (बांग्‍लादेश)

25.07.21 (लाइन-IV)

सीमा पार से कनेक्टिविटी को मजबूत करता है (भेरामारा गैन्ट्री टॉवर तक पहली बार एंटी-थेफ्ट चार्ज किया गया)

 

7.

 

765केवी वाराणसी-विंध्‍याचल डी/सी

30.07.21 (लाइन-I & II)

डब्ल्यूआर-एनआर कॉरिडोर का सुदृढ़ीकरण

* इससे पहले लाइन को 132केवी स्‍तर पर चार्ज किया गया था।

 

ऊर्जा की तुलना

क्रम

संख्‍या

विवरण

जुलाई 2021 में कुल (एमयू)

 

जुलाई 2020 में कुल (एमयू)

प्रतिशत अंतर (वर्ष-दर-वर्ष)

वित्‍त वर्ष 2021-22 में कुल

(बीयू)

जुलाई 2021 में अधिकतम उपलब्धि

दैनिक ऊर्जा (एमयू)

उपलब्धि की तिथि

1.

अखिल भारतीय ऊर्जा आपूर्ति

125505

113508

10.6%

471

4508

07.07.21

2.

उत्‍तरी क्षेत्र ऊर्जा आपूर्ति

44365

40958

8.3%

145

1642

07.07.21

3.

पश्चिमी क्षेत्र ऊर्जा आपूर्ति

35748

31387

13.9%

145

1319

07.07.21

4.

दक्षिणी क्षेत्र ऊर्जा आपूर्ति

28365

25803

9.9%

118

1055

01.07.21

5.

पूर्वी क्षेत्र ऊर्जा आपूर्ति

15306

13843

10.6%

57

542

16.07.21

6.

उत्‍तर-पूर्वी क्षेत्र ऊर्जा आपूर्ति

1721

1517

13.5%

6

59

28.07.21

7.

ताप बिजली उत्‍पादन

84017

76199

10.3%

339

3253

06.07.21

8.

पनबिजली उत्‍पादन

20528

19678

4.3%

59

710

31.07.21

9.

पवन ऊर्जा उत्‍पादन

10815

6574

64.5%

30

541

27.07.21

10.

सौर ऊर्जा उत्‍पादन

4887

4542

7.6%

22

195

06.07.21

 

शीर्ष मांग की तुलना

क्रम संख्‍या

विवरण

जुलाई 2021 (एमडब्‍ल्‍यू)

उपलब्धि की तिथि

जुलाई 2020 (एमडब्‍ल्‍यू)

उपलब्धि की तिथि

प्रतिशत अंतर (वर्ष-दर-वर्ष)

1.

अखिल भारतीय

200570

07.07.21 @12:01बजे

170545

02.07.20 @22:21बजे

17.6%

2.

उत्‍तरी क्षेत्र

73232

02.07.21 @12:39बजे

68605

02.07.20 @22:25बजे

6.7%

3.

पश्चिमी क्षेत्र

59201

07.07.21 @14:58बजे

47519

31.07.20 @00:00बजे

24.6%

4.

दक्षिणी क्षेत्र

50167

01.07.21 @12:27बज

43190

31.07.20 @00:00बजे

16.2%

5.

पूर्वी क्षेत्र

25069

19.07.21 @19:51बजे

22902

18.07.20 @22:49बजे

9.5%

6.

उत्‍तर-पूर्वी क्षेत्र

3127

05.07.21 @20:01बजे

2827

15.07.20 @19:41बजे

10.6%

 

***

एमजी/एएम/एसकेएस/जीआरएस



(Release ID: 1741881) Visitor Counter : 478


Read this release in: Punjabi , English , Urdu , Tamil