सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) - त्रैमासिक बुलेटिन (जुलाई, 2020 - सितंबर, 2020)

प्रविष्टि तिथि: 02 AUG 2021 6:07PM by PIB Delhi

एक निश्चित व छोटे समय अंतराल पर श्रम बल डेटा की उपलब्धता के महत्व को ध्यान में रखते हुए, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने अप्रैल 2017 में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) शुरू किया था। पीएलएफएस के आधार पर, श्रम बल का अनुमान देते हुए एक त्रैमासिक बुलेटिन जारी किया जाता है। इसके लिए शहरी क्षेत्रों में श्रम बल संकेतकों के आधार पर अनुमान लगाए जाते हैं, जिनमे प्रमुख हैं - श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर), श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर), बेरोजगारी दर (यूआर), वर्तमान साप्ताहिक स्थिति (सीडब्ल्यूएस) के तहत रोजगार और कार्य- उद्योग की व्यापक स्थिति के आधार पर श्रमिकों का वितरण।

दिसंबर 2018, मार्च 2019, जून 2019, सितंबर 2019, दिसंबर 2019, मार्च 2020 और जून 2020 को समाप्त होने वाली तिमाहियों के लिए पीएलएफएस के सात तिमाही बुलेटिन पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

मंत्रालय ने आज सितंबर 2020 को समाप्त हुई तिमाही के लिए बुलेटिन जारी किया है, जो इस श्रृंखला में आठवां बुलेटिन है। बुलेटिन और विस्तृत परिणाम मंत्रालय की वेबसाइट www.mospi.gov.in पर उपलब्ध हैं।

****

एमजी/एएम/जेके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1741653) आगंतुक पटल : 572
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English