PIB Headquarters
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
Posted On:
01 AUG 2021 7:32PM by PIB Delhi
• राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 47.02 करोड़ खुराकें लगाई गईं
• देश में अब तक 3,08,20,521 लोग स्वस्थ हो चुके हैं
• रिकवरी दर 97.36% है
• पिछले 24 घंटों में 39,258 मरीज स्वस्थ हो गए
• पिछले 24 घंटों के दौरान 41,831 नए मामले सामने आए
• भारत में अभी कुल सक्रिय मामले 4,10,952 है
• सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.30% है
• साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे है, अभी 2.42 प्रतिशत है
• दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.34 प्रतिशत है, 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है
• जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया गया है, (कुल) 46. 82 करोड़ जांच की गई हैं
|
#Unite2FightCorona
#IndiaFightsCorona
पत्र सूचना कार्यालय
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार
कोविड-19 अपडेट
- भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण ने 47 करोड़ का आंकड़ा पार किया
- पिछले 24 घंटों में लगभग 60 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई
- रिकवरी दर 97.36 प्रतिशत हुई
- पिछले 24 घंटों के दौरान 41,831 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए
- भारत में वर्तमान में कुल मामलों में सक्रिय मामलों (4,10,952) की हिस्सेदारी 1.30 प्रतिशत है
- लगातार 55 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.34 प्रतिशत) 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है
भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा कल 47 करोड़ के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया। आज सुबह 8 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 55,71,565 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 47,02,98,596 खुराकें लगा दी गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीकों की 60,15,842 खुराकें लगाई गई हैं।
इनमें शामिल हैं :
एचसीडब्ल्यू
|
पहली खुराक
|
1,03,10,569
|
दूसरी खुराक
|
78,48,198
|
एफएलडब्ल्यू
|
पहली खुराक
|
1,79,76,013
|
दूसरी खुराक
|
1,13,28,258
|
आयु समूह 18-44 वर्ष
|
पहली खुराक
|
15,61,40,811
|
दूसरी खुराक
|
86,68,370
|
आयु समूह 45-59 वर्ष
|
पहली खुराक
|
10,63,39,854
|
दूसरी खुराक
|
3,91,28,126
|
60 वर्ष से ज्यादा
|
पहली खुराक
|
7,60,38,913
|
दूसरी खुराक
|
3,65,19,484
|
कुल
|
47,02,98,596
|
कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और उसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में 3,08,20,521 लोग कोविड-19 से पहले ही स्वस्थ हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 39,258 स्वस्थ हुए हैं। इस प्रकार स्वस्थ होने की दर 97.36% है।
पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 41,831 दैनिक नए मामले सामने आए हैं।
लगातार 35 दिनों से दैनिक नए मामले 50,000 के स्तर से नीचे बने हुए हैं। यह केन्द्र और राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से किए गए निरंतर और सहयोगपूर्ण प्रयासों का परिणाम है।
भारत के सक्रिय मामलों की संख्या 4,10,952 है और अभी देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1.30 प्रतिशत है।
देश भर में परीक्षण क्षमता में पर्याप्त बढ़ोतरी के साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 17,89,472 परीक्षण किए गए। भारत में अभी तक कुल 46.82 करोड़ (46,82,16,510) परीक्षण हो चुके हैं।
जहां एक तरफ देश में परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हुई है, वहीं, वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.42 प्रतिशत के स्तर पर है और आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.34 प्रतिशत रही। लगातार 55 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।
ज्यादा जानकारी के लिए: : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1741229
कोविड-19 टीकाकरण अपडेट
राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को 49.49 करोड़ से अधिक टीके की खुराक उपलब्ध कराई गई
राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी भी 3 करोड़ से अधिक खुराक टीकाकरण के लिए उपलब्ध हैं
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में भागीदारी के तौर पर, भारत सरकार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड के टीके नि:शुल्क उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नए चरण में केंद्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित 75 प्रतिशत टीकों की खरीदारी कर राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को आपूर्ति (नि:शुल्क) कर रही है।
टीके की खुराक
|
(1 अगस्त 2021 तक)
|
आपूर्ति
|
49,49,89,550
|
आपूर्ति की तैयारी
|
8,04,220
|
खपत
|
46,70,26,662
|
शेष उपलब्ध
|
3,00,58,190
|
राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से अब तक टीके की 49.49 करोड़ (49,49,89,550) खुराक प्रदान की जा चुकी है और 8,04,220 खुराक पाइपलाइन में हैं।
इसमें से नुकसान सहित 46,70,26,662 खुराक (आज सुबह 8 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार) की कुल खपत हो चुकी है।
राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी भी 3 करोड़ से अधिक (3,00,58,190) खुराक शेष है जिनका प्रयोग होना अभी बाकी है।
ज्यादा जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1741234
Important Tweets
*********
एमजी/एएम/आरकेएस
(Release ID: 1741393)
Visitor Counter : 453