वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

भारत का विदेश व्यापार: मई, 2021

Posted On: 15 JUN 2021 5:47PM by PIB Delhi

भारत से अप्रैल-मई 2021*में कुल 98.29 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात (संयुक्त रूप से वस्तुएं एवं सेवाएं) होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 56.94 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। उधर, अप्रैल-मई 2021*के दौरान कुल 104.14 बिलियन अमेरिकी डॉलर का समग्र आयात होने का अनुमान लगाया गया है,जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 77.82 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001HTNL.png

*नोटः i) आरबीआई द्वारा जारी किया गए सेवा क्षेत्र से जुड़े नवीनतम आंकड़े अप्रैल,2021से संबंधित हैं। मई 2021 से संबंधित आंकड़े सिर्फ एक अनुमान है,जिसे आरबीआई की अगली प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर संशोधित किया जाएगा। ii) ब्रैकेट में उल्लिखित आंकड़े पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान विकास दर को दर्शाते हैं।

1. वस्तुओं का व्यापार

निर्यात (पुनर्निर्यात सहित)

  • मई, 2021 में 32.27 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात हुआ,जो मई 2020 में हुए 19.05 अरब अमेरिकी डॉलर के निर्यात की तुलना में 69.35 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। रुपये के लिहाज से,मई2021 में 2,36,426.16 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ, वहीं दूसरी तरफ मई, 2020 में 1,44,166.01 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ था, जो 64.00 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है।मई 2019 की तुलना में,मई 2021 में निर्यात ने डॉलर के संदर्भ में 8.11 प्रतिशत और रुपये के संदर्भ में 13.53 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाया है।
  • प्रमुख वस्तुओं/वस्तु समूह जिन्होंने मई, 2020 की तुलना में मई, 2021 के दौरान सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है,उनमें अन्य अनाज (847.41 प्रतिशत), फ्लोर कवरिंग सहित जूट उत्पादन (256.29 प्रतिशत), पेट्रोलियम उत्पाद (227.25 प्रतिशत), हस्तशिल्प सहित हस्तनिर्मित कालीन (192.9 प्रतिशत), रत्न और आभूषण (179.13 प्रतिशत), चमड़ा और चमड़े के उत्पाद (155.08 प्रतिशत), मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पाद (146.45 प्रतिशत), मानव निर्मित ऊन/कपड़ा/ मेड-अप आदि (146.34 प्रतिशत), सूती धागे/कपड़ा/मेड-अप, हथकरघा उत्पाद आदि (137.93 प्रतिशत), सभी वस्त्रों का आरएमजी (114.21 प्रतिशत), कालीन (107.85 प्रतिशत), इलेक्ट्रॉनिक सामान (90.79 प्रतिशत), सिरेमिक उत्पाद और कांच के बने पदार्थ (81.57 प्रतिशत), अबरक, कोयला और अन्य अयस्क, प्रसंस्कृत खनिजों सहित खनिज (77.07 प्रतिशत), इंजीनियरिंग सामान (53 प्रतिशत), अनाज की तैयारी और विविध संसाधित सामान (52.92 प्रतिशत), काजू (38.33प्रतिशत), समुद्री उत्पाद (33.58प्रतिशत), लौह अयस्क (25.71प्रतिशत), प्लास्टिक और लिनोलियम (20.46प्रतिशत), कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन (20.05प्रतिशत), तंबाकू (15.11प्रतिशत), चावल (12.64प्रतिशत), तेल भोजन (8.29प्रतिशत) और कॉफी (1.08प्रतिशत) शामिल हैं।
  • मई 2021 की तुलना में मई 2020 के दौरान जिन वस्तुओं/वस्तु समूहों ने नकारात्मक वृद्धि दर्ज की है, वे हैं फल और सब्जियां (-7.1प्रतिशत), तिलहन (-7.09प्रतिशत), दवाएं और फार्मास्यूटिकल्स (-5.36प्रतिशत), चाय (-3.4प्रतिशत) और मसाले (-0.33प्रतिशत)।
  • अप्रैल-मई 2021 की अवधि के दौरान निर्यात का संचयी मूल्य 62.89 बिलियन अमेरिकी डॉलर (4,64,497.92 करोड़ रुपये) था, जबकि अप्रैल-मई 2020 की अवधि के दौरान 29.41 बिलियन अमेरिकी डॉलर (2,23,117.42 करोड़ रुपये) था, डॉलर के संदर्भ में 113.85 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई थी (रुपये के संदर्भ में 108.19 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि)। अप्रैल-मई 2019 की तुलना में,अप्रैल-मई 2021 में निर्यात ने डॉलर के संदर्भ में 12.54 प्रतिशत और रुपये के संदर्भ में 19.40 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाया।
  • मई 2021 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात 23.97 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि मई 2020 में यह 16.36 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जिसमें 46.50 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। मई 2019 की तुलना में, मई 2021 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात में 11.51 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। अप्रैल-मई 2021 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात 47.59 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि 2020-21 में इसी अवधि के लिए 25.44 बिलियन अमेरिकी डॉलर था,यानि87.08 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अप्रैल-मई 2019 की तुलना में, अप्रैल-मई 2021 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात में 15.78 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

आयात

  • मई 2021 में आयात 38.55 बिलियन अमेरिकी डॉलर (2,82,453.56 करोड़ रुपये) था, जो मई 2020में 22.20 बिलियन अमेरिकी डॉलर (1,67,977.68 करोड़ रुपये) के आयात की तुलना में डॉलर के संदर्भ में 73.64 प्रतिशत और रुपये के संदर्भ में 68.15 प्रतिशत की वृद्धि है। मई 2021 में आयात ने डॉलर के संदर्भ में (-) 17.42 प्रतिशत और मई 2019 की तुलना में रुपये के संदर्भ में (-) 13.28 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। अप्रैल-मई 2021 की अवधि के लिए आयात का संचयी मूल्य 84.27 बिलियन (6,22,958.62 करोड़ रुपये), अप्रैल-मई 2020 की अवधि के दौरान 39.32 बिलियन डॉलर (2,98,502.76 करोड़ रुपये) के मुकाबले, डॉलर के संदर्भ में 114.31 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि और रुपये के संदर्भ में 108.69 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। अप्रैल-मई 2021 में आयात ने डॉलर के संदर्भ में (-) 5.39 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्ज की है और अप्रैल-मई 2019 की तुलना में रुपये के संदर्भ में 0.48 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है।
  • पिछले वर्ष के मई महीने की तुलना में मई 2021 में नकारात्मक वृद्धि दर्शाने वाले आयात की प्रमुख वस्तुओं के समूह में शामिल हैं:-

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002SAUI.png

कच्चे तेल और गैर-तेल का आयात:

· मई 2021 में तेल आयात 9.45 बिलियन अमेरिकी डॉलर (69,255.28 करोड़ रुपये) था, जो मई 2020 में 3.49 बिलियन अमेरिकी डॉलर (26,380.50 करोड़ रुपये) हो गया,तुलनात्मक रूप से डॉलर के संदर्भ में 171.10 प्रतिशत (रुपये के संदर्भ में 162.52 प्रतिशत अधिक) अधिक था। मई 2019 तुलना में,मई 2021 में तेल का आयात डॉलर के संदर्भ में 24.94 प्रतिशत कम और तो रुपये के संदर्भ में 21.18 प्रतिशत कम था। अप्रैल-मई 2021 में तेल का आयात 20.32 बिलियन अमेरिकी डॉलर (1,50,224.04 करोड़ रुपये) था, पिछले वर्ष की इसी अवधि में 8.15 बिलियन अमेरिकी डॉलर (61,917.72 करोड़ रुपये) था,जो कि तुलनात्मक रूप से डॉलर के संदर्भ में 149.44 प्रतिशत अधिक (रुपये के संदर्भ में 142.62 प्रतिशत अधिक) था। अप्रैल-मई 2019 की तुलना में अप्रैल-मई 2021 में तेल का आयात डॉलर के संदर्भमें 15.86 प्रतिशत और रुपये के संदर्भ में 10.66 प्रतिशत कम था।

· इस संबंध में यह उल्लेख किया गया है कि विश्व बैंक से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार मई 2020की तुलना में मई 2021में वैश्विक ब्रेंट मूल्य ($/bbl) 119.34प्रतिशत अधिक हो गया है।

· मई 2021 में गैर-तेल (पेट्रोलियम) आयात का अनुमान 29.10 बिलियन अमेरिकी डॉलर (2,13,198.28 करोड़ रुपये) था, वहीं मई 2020 में 18.71 बिलियन अमेरिकी डॉलर (1,41,597.18 रुपये) था, इसी अवधि के तुलनात्मक अध्ययन में डॉलर के संदर्भ में 55.48 प्रतिशत अधिक था (रुपये के संदर्भ में 50.57 प्रतिशत अधिक) रहा। मई 2019 की तुलना में,मई 2021 में गैर-तेल आयात डॉलर के संदर्भ में 14.64 प्रतिशत और रुपये के संदर्भ में 10.37 प्रतिशत कम था। अप्रैल-मई 2021 में गैर-तेल आयात 63.95 बिलियन अमेरिकी डॉलर (4,72,734.58 करोड़ रुपये) था जबकि अप्रैल-मई 2020 में 31.17 बिलियन अमेरिकी डॉलर (2,36,585.04 करोड़ रुपये) था, जो डॉलर के संदर्भ में 105.13 प्रतिशत अधिक था (रुपये के संदर्भ में 99.82 प्रतिशत अधिक)था। अप्रैल-मई 2019 की तुलना में, अप्रैल-मई 2021 में गैर-तेल आयात डॉलर के संदर्भ में 1.49 प्रतिशत कम और रुपये के संदर्भ में 4.62 प्रतिशत अधिक था।

· मई 2021 में गैर-तेल (पेट्रोलियम) और गैर-सोने का आयात 28.42 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो मई 2020 में 18.64 बिलियन अमरीकी डॉलर के गैर-तेल और गैर-सोने के आयात की तुलना में 52.48 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज करता है। मई 2021 में सोने के आयात में मई 2019 की तुलना में (-) 3.04 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। अप्रैल-मई 2021 में गैर-तेल और गैर-सोने का आयात 57.03 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो कि 83.40 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज करता है। अप्रैल-मई 2020 में गैर-तेल और गैर-सोने का आयात 31.10 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। अप्रैल-मई 2021 में गैर-तेल और गैर-सोने के आयात में अप्रैल-मई 2019 की तुलना में 1.55 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

II.सेवा क्षेत्र का व्यापार

निर्यात (प्राप्तियां)

· भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 1 जून, 2021 को जारी नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अप्रैल, 2021 में निर्यात 17.55 अरब अमेरिकी डॉलर (1,30,676.37 करोड़ रुपये) का हुआ,जो अप्रैल, 2020 की तुलना में डॉलर के लिहाज से 6.678 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। मई 2021* में सेवाओं के निर्यात में 17.85 अरब अमेरिकी डॉलर का अनुमान लगाया गया है।

आयात (भुगतान)

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 1 जून, 2021को जारी की गई नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अप्रैल, 2021 में आयात 9.90 अरब अमेरिकी डॉलर (73,697.69 करोड़ रुपये) का हुआ,जो अप्रैल 2020 की तुलना में डॉलर के लिहाज से 6.40 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। मई 2021* में सेवाओं का आयात 9.97 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान लगाया गया है।

III. व्यापार संतुलन

· वस्तुएं:मई, 2021 में व्यापार घाटा 6.28 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि मई 2020 में यह व्यापार घाटा 3.15 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ था, जो 99.61 प्रतिशत अधिक है।

· सेवाएं: आरबीआई द्वारा 1 जून, 2021को जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अप्रैल, 2021 के दौरान सेवाओं में व्यापार संतुलन (अर्थात शुद्ध सेवा निर्यात) 7.65 अरब अमेरिकी डॉलर है। मई 2021* में व्यापार संतुलन 7.88 अरबअमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया है।

· समग्र व्यापार संतुलन: वस्तुओं एवं सेवाओं दोनों का संयुक्त रूप से मूल्यांकन करने पर अप्रैल-मई 2021* में कुल मिलाकर 5.85 अरब अमेरिकी डॉलर का समग्र व्यापार घाटा होने का अनुमान लगाया गया है, जबकि अप्रैल-मई 2020 में ये व्यापार घाटा 4.06 अरब अमेरिकी डॉलर के सरप्लस स्तर पर था।

*नोट: आरबीआई द्वारा जारी किया गया सेवा क्षेत्र से जुड़ा नवीनतम आंकड़ा अप्रैल 2021 से संबंधित है। मई, 2021 से संबंधित आंकड़े सिर्फ एक आकलन हैं, जिसमें आरबीआई की अगली प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर संशोधन किया जाएगा।

 

वस्तुओं का व्यापार

निर्यात एवं आयात: (बिलियन अमेरिकी डॉलर में)

(अनंतिम)

 

मई

अप्रैल-मई

निर्यात (पुन: निर्यात सहित)

 

 

2020-21

19.05

29.41

2021-22

32.27

62.89

प्रतिशत वृद्धि2021-22/ 2020-21

69.35

113.85

आयात

 

 

2020-21

22.20

39.32

2021-22

38.55

84.27

प्रतिशत वृद्धि2021-22/ 2020-21

73.64

114.31

व्यापार संतुलन

 

 

2020-21

-3.15

-9.91

2021-22

-6.28

-21.38

 

 

 

निर्यात एवं आयात: (करोड़ रूपए)

(अनंतिम)

 

मई

अप्रैल-मई

निर्यात (पुन: निर्यात सहित)

 

 

2020-21

1,44,166.01

2,23,117.42

2021-22

2,36,426.16

4,64,497.92

प्रतिशत वृद्धि2021-22/ 2020-21

64.00

108.19

आयात

 

 

2020-21

1,67,977.68

2,98,502.76

2021-22

2,82,453.56

6,22,958.62

प्रतिशत वृद्धि2021-22/ 2020-21

68.15

108.69

व्यापार संतुलन

 

 

2020-21

-23,811.67

-75,385.34

2021-22

-46,027.40

-1,58,460.70

 

सेवा क्षेत्र का व्यापार

निर्यात एवं आयात (सेवाएं) : (बिलियन अमेरिकी डॉलरमें)

(अनंतिम)

अप्रैल 2021

निर्यात (प्राप्तियां)

17.55

आयात (भुगतान)

9.90

व्यापार संतुलन

7.65

 

 

निर्यात एवं आयात (सेवाएं): (करोड़ रुपये में)

(अनंतिम)

April 2021

निर्यात (प्राप्तियां)

1,30,676.37

आयात (भुगतान)

73,697.69

व्यापार संतुलन

56,978.68

स्रोत: आरबीआई की 1 जून 2021को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार

 

मई, 2021 के लिए चयनित मुख्य वस्तु समूहों के अनुमान देखने के लिए यहां क्लिक करें

 

***

एमजी/एएम/पीकेपी



(Release ID: 1727603) Visitor Counter : 255


Read this release in: English , Urdu , Tamil