पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
अगले 5 दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की आशंका नहीं है
प्रविष्टि तिथि:
15 JUN 2021 4:49PM by PIB Delhi
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार:
(जारी करने की तिथि व समय: 15 जून, 2021 समय 1600 बजे आईएसटी)
तापमान की वर्तमान स्थिति और अगले 5 दिनों के लिए चेतावनी
बीते दिन का तापमान परिदृश्य:
लू का प्रकोप : - देश के किसी भी हिस्से में लू का प्रकोप नही रहा।
अधिकतम तापमान:- अधिकतम तापमान पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों भागों में जबकि पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर 40.0°C से अधिक रिकॉर्ड किया गया।
कल देश में सबसे अधिक तापमान (फतेहगढ़) पूर्वी उत्तर प्रदेश में 42.4°C रिकॉर्ड किया गया।
आज दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान की स्थिति:
रात में तेज़ गर्मी: कहीं नहीं रही
न्यूनतम तापमान:- न्यूनतम तापमान गुजरात और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से 1.6°C से 3.0°C तक ऊपर दर्ज किया गया। यही स्थिति कोंकण गोवा में कुछ स्थानों पर तथा पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी कुछ जगहों पर रही।
(और अधिक जानकारी तथा ग्राफिक्स के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें)
स्थान आधारित विशिष्ट मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम ऐप, कृषि-मौसम सलाह के लिए मेघदूत ऐप, और बिजली गिरने संबंधी चेतावनी जानने के लिए दामिनी ऐप डाउनलोड करें। जिलेवार मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए राज्यों के मौसम कार्यालय/क्षेत्रीय मौसम कार्यालय की वेबसाइट पर लोग ऑन करें।
*****
एमजी /एएम/ डीटी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 1727324)
आगंतुक पटल : 274