पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
चक्रवात 'तौकते' उत्तर-पूर्वोत्तर की तरफ बढ़ा, अगले 12 घंटों में दबाव में धीरे-धीरे पड़ेगा कमजोर
प्रविष्टि तिथि:
18 MAY 2021 9:56PM by PIB Delhi
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार: (सूचना जारी होने का समय: 2125, दिनांक: 18 मई 2021, भारत मौसम विज्ञान विभाग)
|
निरीक्षण की तिथि/समय (भारतीय समयानुसार)
|
18-05-2021 (2030 भारतीय समयानुसार) पर आधारित
|
|
स्थान अक्षांश/देशांतर
|
चक्रवाती तूफान तौकते गहरे दबाव में कमजोर पड़ गया है जिसका केंद्र दिनांक 18 मई 2021, 2030 बजे (आईएसटी) सौराष्ट्र था। यह अक्षांश से 23.6° उत्तर निकट और पूर्व से 72.6° देशांतर, अहमदाबाद के उत्तर-पूर्वोत्तर से करीब 60 किमी दूर है।
|
|
केंद्र के पास वर्तमान तीव्रता
|
55-65 किमी प्रति घंटे से लेकर 75 किमी प्रति घंटे तक
|
|
पिछली तीव्रता
|
पिछले 6 घंटों में यह उत्तर-पूर्वोत्तर की तरफ 23 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा है।
|
|
तीव्रता और बहाव का पूर्वानुमान
|
यह अगले 12 घंटों में उत्तर-पूर्वोत्तर की तरफ बढ़ेगा फिर गहरे दबाव में धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा।
|
|
बारिश का पूर्वानुमान
|
गुजरात के कई इलाकों में 18 मई को हल्की बूंदाबांदी से लेकर मध्यम स्तर की बारिश और कुच्छेक इलाकों में तेज से मूसलाधार बारिश की संभावना।
|
|
हवा की गति का पूर्वानुमान (किमी प्रति घंटे)
|
अगले कुछ घंटों के दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी के सुरेंद्रनगर, राजकोट, आनंद, अहमदाबाद में बने रहने की संभावना, अमरेली, भावनगर, बोटाद, दीव, गिर सोमनाथ, खेड़ा, भरूच, जामनगर, पोरबंदर और मोरबी में अगले कुछ घंटों तक यह आंधी 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से बहेगी।
दक्षिण राजस्थान के जिलों में 18 मई 2021 की शाम से 19 मई 2021 की सुबह तक 45-55 किमी प्रति घंटे से लेकर 65 किमी प्रति घंटे तक हवा की गति रहने की संभावना है
|
|
वास्तविक मौसम
गुजरात एवं दीव
|
18 मई 2021, 2030 बजे हवा की गति इस प्रकार मापी गई: वड़ोदरा 40 किमी प्रति घंटा, और अहमदाबाद 38 किमी प्रति घंटा।
18.05.2021 को 0830 बजे से 2030 तक बारिश (सेंटीमीटर) में इस प्रकार मापी गई: अहमदाबाद-11 सेमी, सूरत 4 सेमी, भावनगर 11 सेमी, वड़ोदरा 8 सेमी और सुरेंद्रनगर 2 सेमी
|
विस्तृत ग्राफिक्स देखने के लिए यहां क्लिक करें।
***
एमजी/एएम/पीके/एसएस
(Release ID: 1719783)
(रिलीज़ आईडी: 1719822)
आगंतुक पटल : 213
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English