पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

चक्रवाती तूफान ‘‘तौकते’’ आज भारतीय समयानुसार 1730 बजे गुजरात क्षेत्र में दीसा (गुजरात) से 120 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व और अहमदाबाद से 35 किमी पश्चिम एवं सुरेंद्रनगर (गुजरात) से 80 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व में केन्द्रित था

प्रविष्टि तिथि: 18 MAY 2021 8:27PM by PIB Delhi

भारत मौसम विभाग (आईएमडी)  के पर्यावरण अनुरक्षण एवं अनुसन्धान केंद्र (ईएमआरसी) के अनुसार :

(जारी करने का समय: 1950 बजे भारतीय समयानुसार, दिनांक 18 मई, 2021, भारतीय मौसम विभाग)

चक्रवाती तूफान ‘‘तौकते’’ (जिसका उच्चारण ताऊ’ते किया जाता है) गुजरात क्षेत्र के ऊपर केन्द्रित है।

सौराष्ट्र के ऊपर केन्द्रित तूफान ‘‘तौकते’’ (जिसका उच्चारण ताऊ’ते किया जाता है) पिछले 06 घंटों में 23 किमी प्रति घंटा की गति से उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ा। यह तूफान आज 18 मई, 2021 को भारतीय समयानुसार 1730 बजे गुजरात क्षेत्र में 23.1 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 72.3 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दीसा (गुजरात) से 120 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व और अहमदाबाद से 35 किमी पश्चिम एवं सुरेंद्रनगर (गुजरात) से 80 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व में केन्द्रित था।

अगले तीन घंटों में इसके उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में बढ़ने और कमजोर होकर गहरे दबाव में बदलने और फिर उससे अगले 06 घंटों में दबाव में बदलने का अनुमान है। इस तूफ़ान का बचा हुआ अंश 19 और 20 मई को उत्तर-पूर्व दिशा में राजस्थान से गुजरते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ जाएगा।

नीचे दी गई तालिका में पूर्वानुमान के क्रम और तीव्रता का विवरण इस प्रकार है:

 

दिनांक/समय (भारतीय मानक समय)

स्थिति (डिग्री उत्तरी अक्षांश/ डिग्री पूर्वी देशांतर)

वायु की अधिकतम गति (किमी प्रति घंटा)

चक्रवाती विक्षोभ की श्रेणी

18.05.21/1730

23.1/72.3

60-70 किमी से बढ़कर 90 तक

चक्रवाती तूफान

18.05.21/2330

23.9/72.8

55-65 किमी से बढ़कर 75 तक

गहरा दबाव

19.05.21/0530

24.7/73.5

40-50 किमी से बढ़कर 60 तक

दबाव

19.05.21/1130

25.5/74.2

20-30 किमी से बढ़कर 40 तक

सुनिश्चित कम दबाव

चेतावनियाँ :

(i) वर्षा :

  • गुजरात: अगले 12 घंटों गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।
  • राजस्थान: 18 मई को दक्षिणी राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा एवं 19 मई को उत्तरी राजस्थान एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

(ii) वायु चेतावनी:

  • अगले 06 घंटों में अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर, राजकोट, आनंद, में 60-70 किमी प्रति घंटा से 90 किमी प्रति घंटा की गति से समुद्री तूफानी हवाएं और भावनगर, बोताड और खेडा में 45-55 किमी प्रति घंटा से 65 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलेंगी और बाद में इनकी गति धीरे-धीरे कम हो जाएगी। अगले 06 घंटों में दादरा, नागर हवेली, दमण, वलसाड, नवसारी, सूरत जिलों में 45-55 किमी प्रति घंटा से 65 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलेंगी और धीरे–धीरे इनकी गति कम होती जाएगी।
  • 18 मई की शाम से 19 तारीख की सुबह के शुरुआती घंटों में दक्षिणी राजस्थान में 45-55 किमी प्रति घंटा से 65 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलेंगी।

(iii)(क) गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, भरूच,आनंद, खेडा जिलों में सम्भावित नुकसान :

  1. छप्पर पड़े घरों/झोंपड़ियों को नुकसान
  2. बिजली और संचार (टेलीफोन) लाइनों को मामूली नुकसान
  3. टेलीफोन कच्ची सड़कों को बड़ा और पक्की सड़कों को कुछ नुकसान
  4. पेड़ों की शाखाओं का टूटना और पेड़ों का जड़ से उखड़ना। केले और पपीते के पेड़ों को मध्यम नुकसान। पेड़ों से बड़ी शाखाओं का टूटना।

(iii) (ख) गुजरात के भीतरी जिलों (चेतावनी जारी वाले जिलों से अलग जिले) और दक्षिणी राजस्थान के जिलों में 18 मई 2021 को सम्भावित नुकसान।

(i) बिजली और संचार (टेलीफोन) लाइनों को हल्का नुकसान (ii) कच्ची सड़कों को नुकसान (iii) पेड़ों की शाखाओं का टूटना, छोटे पेड़ों का जड़ से उखड़ना (iv) केले और पपीते के पेड़ों को नुकसान।

(iv) सुझाए गए कार्य :

  1. रेल और सड़क यातायात का विवेकपूर्ण संचलन।
  2. प्रभावित क्षेत्रों के लोग अपने घरों के अंदर ही रहें, बाहर न निकलें।

 

कृपया ग्राफिक्स के लिए यहाँ पर क्लिक करें I

****

एमजी/एएम/एसटी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1719815) आगंतुक पटल : 253
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English