पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

चक्रवाती तूफान “तौकते” के उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने और 17 मई की रात (भारतीय समयानुसार 2000-2300 बजे के बीच) पोरबन्दर और महुवा (भावनगर जिले) के बीच गुजरात तट को पार कर जाने की आशंका, इस दौरान समुद्री हवाओं की अधिकतम गति 155-165 किमी प्रति घंटा रहेगी जो 185 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है

Posted On: 17 MAY 2021 7:35PM by PIB Delhi

भारत मौसम विभाग (आईएमडी)  के पर्यावरण अनुरक्षण एवं अनुसन्धान केंद्र (ईएमआरसी) के अनुसार :

 (जारी करने का समय: 1850 बजे भारतीय समयानुसार, दिनांक 17 मई,2021, भारतीय मौसम विभाग)

उत्तर पूर्वी और उससे लगे पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर अत्यधिक भीषण चक्रवाती तूफान तौकते

 

निरीक्षण का दिनांक/समय

(भारतीय समयानुसार)

17-05-2021 (1730 बजे भारतीय समयानुसार ) पर आधारित 

स्थान

अक्षांश/देशांतर

आज 17 मई, 2021 को भारतीय समयानुसार 1730 बजे अत्यधिक भीषण चक्रवाती तूफान तौकते उत्तर पूर्वी और उससे लगे पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर लगभग 20.1 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71.3 डिग्री पूर्वी देशांतर पर;

  • मुंबई (महाराष्ट्र) से 195 किमी उत्तर पश्चिम, और
  • दक्षिण-दक्षिण पूर्व दीव से 80 किमी दूरी पर

केन्द्रित था

केंद्र के निकट वर्तमान तीव्रता

170-180 किमी प्रति घंटा से चल रही हवाएं जो 200 किमी प्रति घंटा तक जा सकती हैं 

पिछली गतिविधि

पिछले 06 घंटों में भीषण चक्रवाती तूफान ताउकते 17 किमी प्रति घंटा की गति से उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा था

आगे बढने, तीव्रता और तट से टकराने का पूर्वानुमान

इसके उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढने और 17 मई की रात (भारतीय समयानुसार 2000-2300 बजे के बीच) पोरबन्दर और महुवा (भावनगर जिले) के बीच गुजरात तट को पार कर जाने की आशंका। इस दौरान समुद्री हवाओं की अधिकतम गति 155-165 किमी प्रति घंटा रहेगी जो 185 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है।

वर्षा का पूर्वानुमान

17 तारीख को सौराष्ट्र, दीव और उससे लगे गुजरात में अधिकतर स्थानों पर हल्‍की से मध्यम वर्षा, कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा एवं एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की आशंका। 18 मई को गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और सौराष्ट्र में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसी दौरान कच्छ में भी एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की सम्भावना है।

हवाओं की गति (किमी प्रति घंटा) का पूर्वानुमान

दक्षिणी गुजरात एवं दमण और दीव समुद्री तटों व उनसे लगे क्षेत्रों में आज शाम से 18 मई की सुबह के शुरुआती घंटों तक 70-80 किमी प्रति घंटा की गति से समुद्री तूफानी हवाएं चलेंगी जो 90 किमी प्रति घंटा तक बढ़ सकती हैं। बाद में इन्हीं तूफानी हवाओं की गति बढ़कर गुजरात के समुद्री तटों पर (अमरेली, भावनगर, जूनागढ़, गीर, सोमनाथ) में 155-165 किमी प्रति घंटा हो सकती है जो और अधिक बढ़कर 185 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। भरूच, आणंद, दक्षिण अहमदाबा  और बोताड में तूफानी हवाओं की गति 120-140 किमी प्रति घंटा रहेगी जो आगे बढ़ कर 165 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है। तूफानी हवाओं की गति गुजरात के देवभूमि, द्वारका, जामनगर, पोरबन्दर, राजकोट, मोरबी, खेडा जिलों में 90-100 किमी प्रति घंटा से 120 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। 17 की शाम से 18 की सुबह तक दादरा, नगर हवेली, दमन और गुजरात के वलसाड, नवसारी, सूरत, सुरेन्द्र नगर जिलों के तटवर्ती क्षेत्रों में तूफानी हवाओं की गति 80-90 किमी प्रति घंटा से लेकर 100 किमी घंटा प्रति घंटा तक रह सकती है।

तूफान और लहरे उठने का पूर्वानुमान

तूफ़ान के तट से टकराते समय ज्वार की अत्यधिक ऊंची लहरें निम्नलिखित विवरण के अनुसार तटवर्ती क्षेत्रों को पानी में डूबा सकती हैं: अमरेली, गीर, सोमनाथ, दीव, भावनगर में 3-4 मीटर, भरूच, अहमदाबाद के दक्षिणी भागों में 2-3 मीटर, सूरत, नवसारी, वलसाड में 1-2 मीटर और गुजरात के शेष तटवर्ती जिलों में 0.5 से 01 मीटर तक ऊंची समुद्री लहरें उठ सकती हैं।

वास्तविक अनुभूत मौसम

तटवर्ती महाराष्ट्र

मुंबई सहित उत्तरी कोंकण में भारी से बहुत भारी वर्षा हो रही है। इसके अगले 12 घंटों तक जारी रहने की सम्भावना।

आज सुबह 0830 बजे से 1430 बजे तक हुई वर्षा के आंकड़े:

मुंबई (कोलबा:18.9 सेमी, सांताक्रुज: 19.4 सेमी, अलीबाग: 10.5 सेमी और दहानू: 7.3 सेमी.

आज शाम  भारतीय समयानुसार 1730 बजे तक हवाओं की नापी गई गति:

अलीबाग -78 किमीप्रति घंटा, सांताक्रूज-46 किमी प्रति घंटा, दहानू-31 किमी प्रति घंटा।

वास्तविक अनुभूत मौसम

गुजरात और दीव

गुजरात और दीव के तटवर्ती क्षेत्रों में वर्षा शुरू हो गई है।  इसके आज रात से और तेज होने की सम्भावना है।

आज शाम भारतीय समयानुसार 1730 बजे तक तूफानी हवाओं की नापी गई गति :

दीव; 40 किमी प्रति घंटा

पोरबंदर: 30 किमी प्रति घंटा

भावनगर: 26 किमी प्रति घंटा, और

द्वारका: 22 किमी  प्रति घंटा

(कृपया ग्राफिक्स के लिए यहाँ पर क्लिक करें)

******

एमजी/एएम/एसटी/एसएस

 

 



(Release ID: 1719530) Visitor Counter : 137


Read this release in: English