वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

भारत का विदेश व्यापार: अप्रैल, 2021

Posted On: 14 MAY 2021 5:57PM by PIB Delhi

भारत से अप्रैल 2021*में कुल 51.79 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात (संयुक्त रूप से वस्तुएं एवं सेवाएं) होने का अनुमान लगाया गया हैजो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 93.21 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। उधरअप्रैल2021*के दौरान  कुल 58.72बिलियन अमेरिकी डॉलर का समग्र आयात होने का अनुमान लगाया गया हैजो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 122.24प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001ZHAY.png

* नोटः i) आरबीआई द्वारा जारी किया गए सेवा क्षेत्र से जुड़े नवीनतम आंकड़े मार्च2021 से संबंधित हैं। अप्रैल 2021से संबंधित आंकड़े सिर्फ एक अनुमान है,जिसे आरबीआई की अगली प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर संशोधित किया जाएगा। ii) ब्रैकेट में उल्लिखित आंकड़े पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान विकास दर को दर्शाते हैं।

I. वस्तुओं का व्यापार

निर्यात (पुनर्निर्यात सहित)

§  अप्रैल, 2021 में 30.63 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात हुआ, जो अप्रैल 2020 में हुए 10.36अरब अमेरिकी डॉलर के निर्यात की तुलना में 195.72 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। रुपये के लिहाज से अप्रैल, 2021 में 2,28,071.76 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ, वहीं दूसरी तरफ अप्रैल, 2020 में 78,951.41 करोड़ रुपये का निर्यात निर्यात हुआ था, जो 188.88 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है।

§  प्रमुख वस्तुओं/वस्तु समूह जिन्होंने अप्रैल, 2020 की तुलना में अप्रैल, 2021 के दौरान सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है, उनमें रत्न और आभूषण (9271.21%), फ्लोर कवरिंग सहित जूट उत्पादन (1684.52%), कालीन (1352.68%), हस्तशिल्प,हस्तनिर्मित कालीन (1275.46%), चमड़ा और चमड़े से बने उत्पाद (1201.44%),वस्त्रों की आरएमजी (927.08%), कॉटन से बनी ऊन/कपड़ा/मेड-अप, हाथ से बने उत्पाद आदि (587.01%), अन्य दालें (451.39%), सिरेमिक उत्पाद और कांच से बना सामान पदार्थ (444.45%), इलेक्ट्रॉनिक सामान (372.62%), तेल से बने खाद्य पदार्थ (279.49%), काजू (260.48%), खनिज सहित माइका, कोयला और अन्य अयस्कप्रसंस्कृत (241.21%), इंजीनियरिंग सामान (238.27%), पेट्रोलियम उत्पाद (191.53%), तंबाकू (187.4%), अनाज को तैयार करने में उपयोग होने वाले और अन्य विविध प्रसंस्करण सामान (174.61%), लौह अयस्क (172.16%), तिलहन (169.04%), मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पाद (148.81%), चाय (146.31%), समुद्री उत्पाद (107.94%), मसाले (97.56%), कॉफी (75.02%), कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन (68.54%), चावल (61.64%), प्लास्टिक और लिनोलियम (51.89%), फल एवं सब्जियां (25.4%) और दवाइयां और फार्मास्यूटिकल्स (23.43%) शामिल हैं।

§  अप्रैल 2020 के 9.08 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में अप्रैल 2021 में गैर-पेट्रोलियम और गैर रत्न एवं आभूषण का निर्यात 23.62 अरब अमेरिकी डॉलर था, जो 160.24 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। वहीं दूसरी तरफ अप्रैल 2019 की तुलना में गैर-पेट्रोलियम और गैर रत्न एवं आभूषण का निर्यात 20.47 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

आयात

§  अप्रैल 2021 में 45.72अरब अमेरिकी डॉलर (3,40,505.06करोड़ रुपये) का आयात हुआ, जिसमें डॉलर के लिहाज से 167.05फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई और रुपये के लिहाज से इसमें 160.87की वृद्धि दर्ज की गई क्योंकि अप्रैल2020 में 17.12 अरब अमेरिकी डॉलर (1,30,525.08) का आयात हुआ था। अप्रैल 2019 की तुलना में अप्रैल 2021 में डॉलर के लिहाज से 7.87 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई, और रुपये के हिसाब से 15.71 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।

§  पिछले वर्ष के अप्रैल महीने की तुलना में अप्रैल 2021 में नकारात्मक वृद्धि दर्शाने वाले आयात की प्रमुख वस्तुओं के समूह में शामिल हैं:-

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002H481.png

कच्चे तेल और गैर-तेल का आयात:

§  अप्रैल 2021में तेल का आयात 10.87 अरब अमेरिकी डॉलर (80,968.76 करोड़ रुपये) थाजोकि अप्रैल 2020 में 4.66 अरब अमेरिकी डॉलर (35,537.22 करोड़ रुपये) था और डॉलर के संदर्भ में 133.24 प्रतिशत अधिक तथा रुपये के संदर्भ में 127.84 प्रतिशत अधिक थी। अप्रैल 2019 की तुलना में अप्रैल 2021 में तेल का आयात अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में 5.98 प्रतिशत कम तथा रुपये के संदर्भ में 0.85 प्रतिशत अधिक था।

§  इस संबंध में यह उल्लेख किया गया है कि विश्व बैंक से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2020की तुलना में अप्रैल 2021में वैश्विक ब्रेंट मूल्य ($/bbl) 177.51 प्रतिशत अधिक हो गया है।

§  अप्रैल 2021में गैर-तेल (पेट्रोलियम) के आयात का अनुमान 34.85 अरब अमेरिकी डॉलर (2,59,536.30 करोड़ रुपये) थाजो कि अप्रैल 2020 में 12.46 अरब अमेरिकी डॉलर (94,987.86 करोड़ रुपये) था। यह अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में 179.70 प्रतिशत अधिक (रुपये के संदर्भ में 173.23 प्रतिशत अधिक) था। अप्रैल 2019 के मुकाबले अप्रैल 21 में गैर-तेल का आयात डॉलर के संदर्भ में 13.07 प्रतिशत अधिक और रुपये के संदर्भ में 21.28 प्रतिशत अधिक था।

§  अप्रैल 2021 में गैर-तेल और गैर-सोने का आयात 28.61 अरब अमेरिकी डॉलर था, जिसमें अप्रैल 2020 में आयात किए गए गैर-तेल और गैर-सोने के 12.46 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में 129.68 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।अप्रैल 2019 की तुलना में अप्रैल 2021 में गैर-तेल और गैर-सोना के आयात में 6.56 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

II. सेवा क्षेत्र का व्यापार

निर्यात (प्राप्तियां)

§  भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 14 मई, 2021 को जारी नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मार्च, 2021 में निर्यात 20.45 अरब अमेरिकी डॉलर (1,48,868.56 करोड़ रुपये) का हुआजो मार्च, 2020 की तुलना में डॉलर के लिहाज से 12.60 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। अप्रैल 2021* में सेवाओं के निर्यात में 21.17 अरब अमेरिकी डॉलर का अनुमान लगाया गया है।

आयात (भुगतान)

§  भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 14 मई, 2021को जारी की गई नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मार्च, 2021 में आयात 12.54 अरब अमेरिकी डॉलर (91,260.33 करोड़ रुपये) का हुआजो मार्च 2020 की तुलना में डॉलर के लिहाज से 12.82 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। अप्रैल 2021* में सेवाओं का आयात 13.00 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान लगाया गया है।

 III. व्यापार संतुलन

§  वस्तुएंअप्रैल, 2021 में व्यापार घाटा 15.10 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया हैजबकि अप्रैल 2020 में यह व्यापार घाटा 6.76अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ था, जो 123.17 प्रतिशत अधिक है।

§  सेवाएं: आरबीआई द्वारा 14 मई, 2021को जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मार्च, 2021 के दौरान सेवाओं में व्यापार संतुलन (अर्थात शुद्ध सेवा निर्यात) 7.91 अरब अमेरिकी डॉलर है। अप्रैल 2021* में व्यापार संतुलन 8.17 अरबअमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया है।

§  समग्र व्यापार संतुलन: वस्तुओं एवं सेवाओं दोनों का संयुक्त रूप से मूल्यांकन करने पर अप्रैल 2021* में कुल मिलाकर 6.93 अरब अमेरिकी डॉलर का समग्र व्यापार घाटा होने का अनुमान लगाया गया हैजबकि अप्रैल 2020 में ये व्यापार घाटा 0.38 अरब अमेरिकी डॉलर के सरप्लस स्तर पर था।

*नोट: आरबीआई द्वारा जारी किया गया सेवा क्षेत्र से जुड़ा नवीनतम आंकड़ा मार्च 2021 से संबंधित है। अप्रैल, 2021 से संबंधित आंकड़े सिर्फ एक आकलन हैं, जिसमें आरबीआई की अगली प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर संशोधन किया जाएगा।

वस्तुओं का व्यापार

 निर्यात एवं आयात: (बिलियन अमेरिकी डॉलर में)

(अनंतिम)

 

 

अप्रैल

निर्यात (पुन: निर्यात सहित)

 

2020-21

10.36

2021-22

30.36

प्रतिशत वृद्धि 2021-22/ 2020-21

195.72

आयात

 

2020-21

17.12

2021-22

45.72

प्रतिशत वृद्धि 2021-22/ 2020-21

 

167.05

व्यापार संतुलन

 

2020-21

-6.76

2021-22

-15.10

 

 

 

निर्यात एवं आयात: (करोड़ रूपए)

 

(अनंतिम)

 

 

 

अप्रैल

निर्यात (पुन: निर्यात सहित)

 

2020-21

78,951.41

2021-22

2,28,071.76

प्रतिशत वृद्धि 2021-22/ 2020-21

188.88

आयात

 

2020-21

1,30,525.08

2021-22

3,40,505.06

प्रतिशत वृद्धि 2021-22/ 2020-21

160.87

व्यापार संतुलन

 

2020-21

-51,573.67

2021-22

-1,12,433.30

 

 

सेवा क्षेत्र का व्यापार 

निर्यात एवं आयात (सेवाएं) : (बिलियन अमेरिकी डॉलरमें)

(अनंतिम)

मार्च 2021

अप्रैल-मार्च 2020-21

निर्यात (प्राप्तियां)

20.45

205.27

आयात (भुगतान)

12.54

118.45

व्यापार संतुलन

7.91

86.82

 

 

 

निर्यात एवं आयात (सेवाएं): (करोड़ रुपये में)

(अनंतिम)

मार्च 2021

अप्रैल-मार्च 2020-21

निर्यात (प्राप्तियां)

1,48,868.56

15,22,156.97

आयात (भुगतान)

91,260.33

8,78,061.12

व्यापार संतुलन

57,608.22

6,44,095.85

स्रोत: आरबीआई की 14 मई 2021को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार

 

अप्रैल, 2021 के लिए चयनित मुख्य वस्तु समूहों के अनुमान देखने के लिए यहां क्लिक करें

******

 एमजी/एएम/पीजी/एसएस



(Release ID: 1718761) Visitor Counter : 5134


Read this release in: English