स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण - 95वां दिन


भारत ने एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार करते हुए 13 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया

28 लाख से अधिक लोगों को 9 बजे तक टीके की खुराक दी गई

राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के साथ बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और केंद्रीय सचिव (फार्मास्यूटिकल्स) ने कोविड अस्पतालों में भर्ती रोगियों के उपचार के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाओं से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की

प्रविष्टि तिथि: 20 APR 2021 10:07PM by PIB Delhi

कोविड-19 वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत ने 13 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण कर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया है। देश में कोविड-19 वैक्सीन खुराक का समग्र आंकड़ा अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार आज रात 9 बजे तक 13,00,27,370 रहा। आज रात 9 बजे तक 28.98 लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।

आज कुल 71,051 कोविड टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) संचालन में थे, इससे टीकाकरण केंद्रों में 26,051 से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। (औसतन 45,000 कोविड टीकाकरण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं) कार्यस्थलों पर टीकाकरण के चलते बड़ी संख्या में लाभार्थी टीके लगवा रहे हैं।

इनमें 92,01,040 स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है जबकि 58,16,538 स्वास्थ्यकर्मियों ने दूसरी खुराक ली है। वहीं 1,15,59,218 फ्रंट लाइन वर्कर्स (एफएलडब्लयू) को टीके का पहली खुराक लग चुकी है जबकि 58,52,669 फ्रंट लाइन वर्कर्स टीके की दूसरी खुराक ले चुके हैं। 45 से लेकर 60 वर्ष की आयुवर्ग के 4,34,85,752 लोगों को पहली खुराक लग चुकी है जबकि इसी आयु वर्ग के 14,90,460 को दूसरी खुराक दी गई है। 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 4,73,31,326 पहली खुराक जबकि इसी आयुवर्ग के 52,90,367 लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

स्वास्थ्यकर्मी

फ्रंटलाइन वर्कर्स

45-60 आयु वर्ग

60 से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थी

कुल उपलब्धि

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

92,01,040

58,16,538

1,15,59,218

58,52,669

4,34,85,752

14,90,460

4,73,31,326

52,90,367

11,15,77,336

1,84,50,034

 

कोविड-19 टीकाकरण के 95वें दिन, आज रात 9 बजे तक कुल 28,98,257 टीके की खुराक दी गई। इनमें से 19,18,155 लाभार्थियों को पहली जबकि 9,80,102 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है। अंतिम रिपोर्ट आज रात देर तक आएगी।

 

 

20 अप्रैल, 2021, 95वां दिन

 

स्वास्थ्यकर्मी

फ्रंटलाइन वर्कर्स

45-60 आयु वर्ग

60 से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थी

कुल उपलब्धि

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

30,323

48,881

12,6486

1,66,061

11,12,983

1,79,394

6,48,363

5,85,766

19,18,155

9,80,102

                     

 

राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और केंद्रीय सचिव (फार्मास्यूटिकल्स) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कि और कोविड अस्पताल में भर्ती कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर समीक्षा की।

 

फार्मास्यूटिकल्स सचिव ने देश में रेमेडिसविर की वर्तमान स्थिति के बारे में सभी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह दवा उन रोगियों को दी जानी है जो मध्यम/ गंभीर कोविड-19 बीमारी से संक्रमित हैं और ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। हाल के दिनों में कोविड-19 संक्रमण तेजी से बढ़ने के बाद इस दवा की मांग तेजी से बढ़ी है जिससे इसकी कमी की रिपोर्ट भी आई है। इसी को ध्यान में रखते हुए, डीओपी, एनपीपीए ने सीडीएससीओ के साथ मिलकर एक योजना बनाई है जिसके तहत राज्यों को रेमेडिसविर इंजेक्शन का आवंटन किया जाएगा।

चूंकि क्लिनिकल गाइडेंस में यह बताया गया है कि रेमेडिसविर का उपयोग उस रोगी पर किया जाना है जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। इसलिए आवंटन एम्पावर्ड ग्रुप -2 द्वारा विभिन्न राज्यों को किए गए ऑक्सीजन आवंटन पर आधारित है। 21 अप्रैल 2021 से शुरू होने वाले 10 दिनों की अवधि के लिए आवंटन इसी शिड्यूल के अनुसार किया जाएगा और कुछ दिनों बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी। जिन राज्यों को ऑक्सीजन का आवंटन नहीं किया गया है, उनको शीघ्र ही रेमेडिसविर का आवंटन किया जाएगा। सभी राज्यों से अनुरोध किया गया था कि कोविड-19 के लिए क्लिनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल के अनुसार रेमेडिसविर का विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करें। साथ ही कोविड के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की किसी भी संभावित कालाबाजारी या जमाखोरी को रोकने करने के लिए अभियान चलाएं। इसके साथ ही अंतर-राज्यीय आपूर्ति सहित दवाओं के सुचारू और निर्बाध आवागमन की सुविधा मुहैया कराएं।

****

एमजी/एएम/एके/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1713193) आगंतुक पटल : 389
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English