सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
प्रविष्टि तिथि:
12 APR 2021 5:30PM by PIB Delhi
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मार्च 2021 (अनंतिम) महीने के लिए ग्रामीण, शहरी और संयुक्त रूप से आधार 2012=100 पर चयनित उप-समूहों/समूहों के लिए उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक(सीएफपीआई) में उतार-चढ़ाव को जारी कर रहा है। अखिल भारतीय और सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए उप-समूह और समूह के लिए सीपीआई भी जारी किए जा रहे हैं।
2. मूल्य डेटा आमतौर पर चयनित 1,114 शहरी बाजारों और चयनित 1,181 गांवों से सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के एक साप्ताहिक रोस्टर पर एनएसओ के फील्ड ऑपरेशन डिवीजन के फील्ड कर्मचारियों द्वारा व्यक्तिगत दौरे के जरिये एकत्रित किया जाता है। मार्च, 2021 माह के दौरान एनएसओ ने 99.6 फीसदी गांवों और 98.5 फीसदी शहरों से उन वस्तुओं के मूल्य एकत्रित किए जबकि बाजार के लिहाज से कीमतें संख्या 89.1 फीसदी ग्रामीण और 93.6 फीसदी शहरी दर्ज की गई थी।
3. सामान्य सूचकांक और सीएफपीआई पर आधारित अखिल भारतीय मुद्रास्फीति की दर (बिंदुवार आधार पर यानी पिछले साल के इसी महीने में, यानी, मार्च 2020 से मार्च 2021 की तुलना) इस प्रकार है:
सीपीआई (सामान्य) और सीएफपीआई पर आधारित अखिल भारतीय मुद्रास्फीति दरें (% में)
|
सूचकांक
|
मार्च 2021 (अनंतिम)
|
फरवरी 2021 (अंतिम)
|
|
ग्रामीण
|
ग्रामीण
|
ग्रामीण
|
ग्रामीण
|
ग्रामीण
|
ग्रामीण
|
|
सीपीआई (सामान्य)
|
4.61
|
6.52
|
5.52
|
4.19
|
5.96
|
5.03
|
|
सीएफपीआई
|
3.94
|
6.64
|
4.94
|
2.89
|
5.63
|
3.87
|
4. सामान्य सूचकांक और सीएफपीआई में मासिक बदलाव की जानकारी नीचे दी जा रही हैं:
फरवरी 2021 की तुलना में मार्च 2021के दौरान अखिल भारतीय सीपीआई (सामान्य) और सीएफपीआई में मासिक बदलाव (%):
|
सूचकांक
|
ग्रामीण
|
शहरी
|
संयुक्त
|
|
सूचकांक मूल्य
|
% बदलाव
|
सूचकांक मूल्य
|
% बदलाव
|
सूचकांक मूल्य
|
% बदलाव
|
|
मार्च 21
|
फरवरी 21
|
मार्च 21
|
फरवरी 21
|
मार्च 21
|
फरवरी 21
|
|
सीपीआई (सामान्य)
|
156.7
|
156.7
|
0.00
|
156.9
|
156.5
|
0.26
|
156.8
|
156.6
|
0.13
|
|
सीएफपीआई
|
152.9
|
153.3
|
-0.26
|
159.0
|
159.6
|
-0.38
|
155.1
|
155.5
|
-0.26
|
नोट: मार्च, 2021के आंकड़े अनंतिम हैं।
5. मूल्य डेटा वेब पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होते हैं, जिसकी निगरानी राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा की जाती है।
अप्रैल 2021के लिए सूचकांक जारी करने की अगली तारीख 12 मई 2021 (बुधवार) निर्धारित की गई है।
कीमतों में उतार-चढ़ाव से संबंधित विस्तृत विवरण जानने के लिए अंग्रेजी के अनुलग्नक यहां देखें
एमजी/एएम/ केजे