स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

  कोविड-19 टीकाकरण के 24वें दिन की नवीनतम जानकारी


भारत तेजी से 60 लाख लोगों का टीकाकरण करने वाला देश बना

60 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया
 
आज शाम 6 बजे तक 2,23,298 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया 

Posted On: 08 FEB 2021 7:56PM by PIB Delhi

भारत ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक और वैश्विक शिखर हासिल किया। भारत देशभर में तेजी से 60 लाख लाभार्थियों का टीकाकरण करने वाला देश बना। यह उपलब्धि सिर्फ 24 दिनों में हासिल की गई है। अमेरिका को इस उपलब्धि तक पहुंचने में 26 दिन लगे जबकि ब्रिटेन को 46 दिन का समय लगा।

देशव्यापी कोविड टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ 16 जनवरी 2021 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया गया। अग्रिम मोर्च के कार्यकर्ताओं का 2 फरवरी 2021 से टीकाकरण शुरू किया गया।

कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण में स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ताओं द्वारा टीका लगवाने वालों की कुल संख्या आज 60 लाख से अधिक हो गई है। आज शाम 6 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 1,24,744 सत्रों के जरिए 60,35,660 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इनमें 54,12,270 स्वास्थ्यकर्मियों और 6,23,390 अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता शामिल हैं।

देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के 24वें दिन आज शाम 6 बजे तक कुल 2,23,298 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। आज रात तक अंतिम रिपोर्ट पूरी हो जाएगी। आज शाम 6 बजे तक 8,257 सत्रों का आयोजन किया गया।

आज 35 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों ने कोविड टीकाकरण किया।

क्रम संख्या

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

टीका लगवाने वाले लाभार्थी

1.

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

3397

2.

आंध्र प्रदेश

3,08,718

3.

अरुणाचल प्रदेश

12,931

4.

असम

97,379

5.

बिहार

3,92,426

6.

चंडीगढ़

6,027

7.

छत्तीसगढ़

1,81,276

8.

दादरा एवं नगर हवेली

1504

9.

दमन और दीव

745

10.

दिल्ली

1,13,138

11.

गोवा

8340

12.

गुजरात

4,70,384

13.

हरियाणा

1,48,027

14.

हिमाचल प्रदेश

56,594

15.

जम्मू एवं कश्मीर

61,031

16.

झारखंड

1,17,210

17.

कर्नाटक

4,11,861

18.

केरल

2,95,965

19.

लद्दाख

2234

20.

लक्षद्वीप

839

21.

मध्य प्रदेश

3,62,649

22.

महाराष्ट्र

4,97,095

23.

मणिपुर

9767

24.

मेघालय

7602

25.

मिजोरम

10937

26.

नगालैंड

4,917

27.

ओडिशा

2,95,944

28.

पुदुचेरी

3761

29.

पंजाब

81,948

30.

राजस्थान

4,62,962

31.

सिक्कम

5851

32.

तमिलनाडु

1,66,408

33.

तेलंगाना

2,09,104

34.

त्रिपुरा

44,621

35.

उत्तर प्रदेश

6,73,542

36.

उत्तराखंड

77,907

37.

पश्चिम बंगाल

3,68,652

38.

अन्य

62,057

39.

कुल

60,35,660

 

11 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों के 65 प्रतिशत से अधिक का टीकाकरण किया गया।

11 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने 40 प्रतिशत से भी कम स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण की जानकारी दी है। इनमें दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, दादरा और नगर हवेली, चंडीगढ़, तमिलनाडु, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर और पुदुचेरी शामिल हैं।

आज टीका लगवाने वाले लाभार्थियों में 10 राज्यों की 75.12 प्रतिशत भागीदारी है।

अब तक कुल 29 व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें कुल टीकाकरण का 0.0005 प्रतिशत शामिल है। अस्पताल में भर्ती 29 मामलों में से 19 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 9 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों में, एक व्यक्ति जो बी/एल फेशियल पाल्सी से पीड़ित है, उसको केरल के तिरुवनंतपुरम में केरल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है और उसका स्वास्थ्य स्थिर है।

अब तक कुल 23 मौतें दर्ज की गई हैं। इनमें कुल टीकाकरण का 0.0004 प्रतिशत शामिल है। 23 लोगों में से 9 लोगों की मृत्यु अस्पताल में हुई जबकि 14 लोगों की मृत्यु अस्पताल के बाहर हुई है।

पिछले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम की निवासी 29 वर्षीय एक महिला की मृत्यु दर्ज की गई है।

इनमें से किसी भी मृत्यु का कोविड-19 टीकाकरण से संबंध नहीं है। 

अब तक गंभीर/गंभीर एईएफआई/मृत्यु का कोई भी मामला टीकाकरण के कारण नहीं है।

***

एमजी/एएम/वीएस/एनके                                                                       



(Release ID: 1709461) Visitor Counter : 130