पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

हवा का स्वरुप  और वायु -संचार सूचकांक का पूर्वानुमान


दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता औसत श्रेणी  की रहने की सम्भावना है

आज 22 मार्च 2021 को आकाश में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की वर्षा/ गरज के साथ वर्षा होगी

कल 23 मार्च 2021 को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की वर्षा/ गरज के साथ वर्षा होगी

प्रविष्टि तिथि: 22 MAR 2021 3:21PM by PIB Delhi

भारत मौसम विभाग (आईएमडी)  के पर्यावरण अनुरक्षण एवं अनुसन्धान केंद्र (ईएमआरसी) के अनुसार अनुमानित वायु संचार गुणांक एवं मौसम पूर्वानुमान सहित दिल्ली में वायु (हवा)  प्रवाह  इस प्रकार है :

1. दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की वायु गुणवत्ता आज  22 मार्च 2021 को  औसत श्रेणी की होगीयह कल 23 मार्च 2021 और 24 मार्च 2021 को औसत से संतोषजनक रहेगी

आने वाले पांच दिनों के लिए अनुमान: वायु गुणवत्ता में  सुधार होने की सम्भावना है हालांकि औसत  रहेगी

2. दिल्ली में पूर्व दिशा से हवाएं 16-20   चलेंगी और आज आकाश में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की वर्षा/ गरज के साथ वर्षा होगी उत्तर-पूर्व  दिशा से भी हवाएं चलेंगी जिनकी गति 16-20 किमी/घंटा रहेगी साथ में गरज के साथ हल्की वर्षा भी होगी

3. 22 मार्च  2021 को लगभग 1800 मीटर, 20 मार्च 2021 को अधिकतम  अनुमानित  मिश्रण गहनता 3600  मीटर,  23  मार्च 2021 को 4000 मीटर और 24 मार्च 2021 को 3000 मीटर रहेगी 22  मार्च 2021 को अधिकतम वायु-संचार सूचकांक लगभग 20000 वर्ग मीटर/सेकंड , 23 मार्च 2021 को 11000 वर्ग मीटर/सेकंड और 24  मार्च 2021 को 17000 वर्ग मीटर/सेकंड रहेगा 10 किमी प्रति घंटा गति की औसत हवा के साथ 6000 वर्ग मीटर/सेकंड से कम का  वायु-संचार सूचकांक हवा में से प्रदूषणकारी तत्वों को हटाने में सहायक नहीं होता है

4. हवा के साथ आने वाली धूल अब काफी कम हो गई है अगले आने वाले तीन दिनों में हवा के साथ विदेशों से  धूल आने की सम्भावना नहीं है

5. पूर्वानुमान के विस्तृत विवरण और सत्यापन को www. https://ews.tropmet.res.n  पर देखा जा सकता है

6. दिल्ली में वायु मात्रा प्रवाह के साथ  वायु-संचार सूचकांक यहाँ संलग्न है

(विवरण के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें )

स्थान विशेष के मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए कृपया मौसम एप MAUSAM APP डाउनलोड करें कृषि सम्बन्धी मौसम परामर्श (ऐग्रोमेट ऐडवाइजरी) के लिए मेघदूत एप   MEGHDOOT APP  और वर्षा के समय  बिजली गिरने की चेतावनी के लिए दामिनी एप  DAMN APP डाउनलोड करें जिलावार चेतावनी के लिए राज्यों की एमसी/ आरएमसी वेबसाइट पर जाएं

******

एमजी/एएम/एसटी


(रिलीज़ आईडी: 1706783) आगंतुक पटल : 156
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English