उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय

पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले एमएसपी पर धान की 14.08 प्रतिशत अधिक खरीद की गई


वर्तमान खरीफ विपणन सत्र के दौरान अब तक 679.65 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया

धान की खरीद में अकेले पंजाब का 202.82 लाख मीट्रिक टन का योगदान, जो कुल खरीद का 29.84 प्रतिशत
सरकार ने अपनी एजेंसियों के माध्यम से 1,751.36 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य का दलहन और तिलहन खरीदा

18,97,002 किसान एमएसपी पर बीज कपास (कापस) की खरीद से लाभान्वित

प्रविष्टि तिथि: 15 MAR 2021 7:56PM by PIB Delhi
सरकार द्वारा किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीफ फसलों की खरीद प्रक्रिया खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) 2020-21 के दौरान अपनी मौजूदा एमएसपी योजनाओं के अनुसार ही जारी है, जिस प्रकार से विगत सत्रों में होती रही है।

खरीफ 2020-21 के लिए धान की खरीद सुचारु रूप से चल रही है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, असम, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा से धान की खरीद की जा रही है। 14 मार्च 2021 तक इन राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के किसानों से 679.65 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है, जबकि इसी समान अवधि में पिछले वर्ष केवल 595.77 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो पाई थी। इस वर्ष में अब तक की गई धान की खरीद में पिछले वर्ष के मुक़ाबले 14.08 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज देखी गई है। 679.65 लाख मीट्रिक टन धान की कुल खरीद में से अकेले पंजाब की हिस्सेदारी 202.82 लाख मीट्रिक टन है, जो कि कुल खरीद का 29.84 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001VQUI.png

लगभग 99.74 लाख किसानों को अब तक खरीदे गए धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 1,28,319.44 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002BULE.png https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003N8AT.png

इसके अलावा, प्रदेशों से मिले प्रस्ताव के आधार पर तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों से खरीफ विपणन सत्र 2020-21 के लिए मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत 106.62 लाख मीट्रिक टन दलहन और तिलहन की खरीद को भी मंजूरी प्रदान की गई है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल राज्यों से 1.23 लाख मीट्रिक टन कोपरा (बारहमासी फसल) की खरीद के लिए भी स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा, यदि अधिसूचित फ़सल अवधि के दौरान संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बाजार की दरें एमएसपी से नीचे चली जाती हैं, तो राज्य की नामित ख़रीद एजेंसियों के माध्यम से केंद्रीय नोडल एजेंसियों द्वारा इन राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के अंतर्गत दलहन, तिलहन और कोपरा फसल की खरीद के प्रस्तावों की प्राप्ति पर भी मंजूरी दी जाएगी, ताकि पंजीकृत किसानों से वर्ष 2020-21 के लिए अधिसूचित किये गए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सीधे इन फसलों के एफएक्यू ग्रेड की खरीद की जा सके।

मौजूदा खरीफ सत्र में 14 मार्च 2021 तक सरकार ने अपनी नोडल एजेंसियों के माध्यम से 3,26,070.95 मीट्रिक टन मूंग, उड़द, तुअर, मूंगफली की फली और सोयाबीन की खरीद एमएसपी मूल्यों पर की है। इस खरीद से खरीफ सत्र 2020-21 और रबी सत्र 2021 में तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के 1,79,911 किसानों को 1,751.36 करोड़ रुपये की आय हुई है।

इसी तरह से 5,089 मीट्रिक टन कोपरा (बारहमासी फसल) की खरीद कर्नाटक और तमिलनाडु राज्यों से की गई है। इस दौरान 3,961 किसानों को लाभान्वित करते हुए 14 मार्च 2021 तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 52.40 करोड़ रुपये की अदायगी की गई है। इनसे संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें खरीफ दलहन तथा तिलहन फसलों के आवक के आधार पर संबंधित राज्यों द्वारा तय तिथि से खरीद शुरू करने के लिए आवश्यक इंतज़ाम कर रही हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0049IM3.png https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0054Z77.png

न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत ही पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और कर्नाटक राज्यों से कपास की खरीद का कार्य भी सुचारु रूप से जारी है। दिनांक 14 मार्च 2021 तक 18,97,002 किसानों से 26,719.51 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य पर कपास की 91,86,803 गांठों की खरीद की जा चुकी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0063LWD.png

*****

 

एमजी/एएम/डीवी

 

 

 


(रिलीज़ आईडी: 1705046) आगंतुक पटल : 244
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu