गृह मंत्रालय

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी


“यह दिवस हमें हमारी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करता है”

“हमें अपनी मातृभाषा का अधिकतम उपयोग करना चाहिए व बच्चों में अपनी संस्कृति की नींव को मजबूत करने के लिए मातृभाषा के ज्ञान संस्कार से पल्लवित करना चाहिए”

“मातृभाषा अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम व संस्कृति की सजीव संवाहक होती है,यह व्यक्तित्व के निर्माण,विकास और उसकी सामाजिक व सांस्कृतिक पहचान बनाती है”

“हमारी नई शिक्षा नीति सभी भारतीय भाषाओं के संरक्षण,विकास व उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं”

प्रविष्टि तिथि: 21 FEB 2021 3:17PM by PIB Delhi

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने ट्वीट में श्री अमित शाह ने कहा कि “यह दिवस हमें हमारी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करता है। हमें अपनी मातृभाषा का अधिकतम उपयोग करना चाहिए व बच्चों में अपनी संस्कृति की नींव को मजबूत करने के लिए मातृभाषा के ज्ञान संस्कार से पल्लवित करना चाहिए”।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि “मातृभाषा अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम व संस्कृति की सजीव संवाहक होती है।यह व्यक्तित्व के निर्माण, विकास और उसकी सामाजिक व सांस्कृतिक पहचान बनाती है”। श्री अमित शाह ने यह भी कहा कि “हमारी नई शिक्षा नीति सभी भारतीय भाषाओं के संरक्षण,विकास व उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं”।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा भाषाई और सांस्कृतिक विविधता के बारे में जागरूकता फैलाने और बहुभाषावाद को बढ़ावा देने के लिए हर साल 21 फरवरी का दिन दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस साल के मातृभाषा दिवस का मूल विषय(थीम) ‘शिक्षा और समाज में समावेश के लिए बहुभाषावाद को बढ़ावा देना’ है।

***

एनडब्लू/आरके/पीके/एडी/डीडीडी

 


(रिलीज़ आईडी: 1699761) आगंतुक पटल : 318
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English