स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

कोविड-19 टीकाकरण और राष्ट्रीय पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की अपडेट रिपोर्ट


कोविड-19 से बचाव के लिए अब तक देश भर में 41 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ

11.04 करोड़ बच्चों को आज तक पोलियो की खुराक दी गई

Posted On: 02 FEB 2021 8:32PM by PIB Delhi

कोविड-19 टीकाकरण अभियान :

देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम आज 18वें दिन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री ने 16 जनवरी 2021 को देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया था।

कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण लेने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों की कुल संख्या आज 41 लाख को पार कर गई है। अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल 41,20,741 लाभार्थियों (आज शाम 7 बजे तक) का 76,516 सत्रों के माध्यम से टीकाकरण किया गया। आज शाम 7 बजे तक 3,785 सत्र आयोजित किए गए।

दो राज्यों गुजरात और पश्चिम बंगाल ने आज फ्रंटलाइन श्रमिकों के टीकाकरण की शुरुआत की। अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, आज शाम 7 बजे तक 19,902 फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जा चुका है।

आज शाम 7 बजे तक कुल मिलाकर 1,70,585 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। आज रात तक अंतिम रिपोर्ट पूरी हो जाएगी।

 

क्रम संख्या

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

टीकाकरण के लाभार्थियों की संख्या

1

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

2727

2

आंध्र प्रदेश

1,87,252

3

अरुणाचल प्रदेश

9,791

4

असम

42,435

5

बिहार

2,21,354

6

चंडीगढ़

4019

7

छत्तीसगढ़

79,676

8

दादर एवं नगर हवेली

867

9

दमन एवं दीव

469

10

दिल्ली

74,068

11

गोवा

4509

12

गुजरात

2,83,817

13

हरियाणा

1,27,893

14

हिमाचल प्रदेश

39,570

15

जम्मू एवं कश्मीर

26,634

16

झारखंड

55,446

17

कर्नाटक

3,16,368

18

केरल

2,19,871

19

लद्दाख

1234

20

लक्षद्वीप

807

21

मध्य प्रदेश

2,98,376

22

महाराष्ट्र

3,18,735

23

मणिपुर

4739

24

मेघालय

4694

25

मिजोरम

9932

26

नागालैंड

4,093

27

ओडिशा

2,08,205

28

पुदुचेरी

3077

29

पंजाब

61,332

30

राजस्थान

3,38,960

31

सिक्किम

2609

32

तमिलवाडु

1,20,745

33

तेलंगाना

1,68,771

34

त्रिपुरा

32,196

35

उत्तर प्रदेश

4,63,793

36

उत्तराखंड

43,430

37

पश्चिम बंगाल

2,84,228

38

अन्य

54,019

 

देश में कुल

41,20,741

 

टीकाकरण अभियान के 18वें दिन शाम 7 बजे तक 106 एईएफआई रिपोर्ट किए गए हैं।

 

राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन अभियान:

देशव्यापी राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन अभियान आज तीसरे दिन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में 5 साल से कम उम्र के कुल 11.04 करोड़ बच्चों को आज तक पोलियो ड्राप पिलाई जा चुकी है।

भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने 30 जनवरी 2021 को राष्ट्रपति भवन में 5 साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर 2021 के लिए राष्ट्रीय पोलियो प्रतिरक्षण दिवस की शुरुआत की थी।

एनआईडी पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी 2021 (देश के सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में लोकप्रिय पोलियो रविवार) से शुरू हुआ। बूथ गतिविधि के तहत दो से पांच दिनों में घर-घर सर्वे किया गया। इस दौरान उन बच्चों की पहचान कर पोलियो की खुराक दी गई जो बूथ पर पोलियो ड्रॉप पीने से चूक गए थे।

****

एमजी/एएम/एसजे/डीवी



(Release ID: 1695994) Visitor Counter : 211


Read this release in: English , Manipuri