पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

अत्‍यंत गंभीर चक्रवाती तूफान 'निवार' : स्थिति @ 1900 बजे

प्रविष्टि तिथि: 25 NOV 2020 8:19PM by PIB Delhi

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, दिल्ली के चक्रवात चेतावनी प्रभाग की नवीनतम रिपोर्ट (1900 बजे आईएसटी) के अनुसार:

 

अवलोकन का दिनांक/ समय (आईएसटी)

25-11-2020 को 1830 बजे आईएसटी/ 25.11.2020 को 1300 बजे यूटीसी

तीव्रता

अत्‍यंत गंभीर चक्रवाती तूफान

हवा की गति : 120-130 किलोमीटर प्रति घंटा, हवा का झोंका 145 किलोमीटर प्रति घंटा

 

 

स्थान अक्षांश/ देशांतर  

दक्षिण पश्चिम बंगाली की खाड़ी में 11.5° उत्‍तरी अक्षांश और 80.6° पूर्वी देशांतर के आसपास करीब:

• कुडालोर से 95 किलोमीटर पूर्व- दक्षिणपूर्व की ओर।

• पुदुचेरी से 100 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व की ओर।

• चेन्‍नई से 170 किलोमीटर दक्षिण- दक्षिणपूर्व की ओर।  

पिछली गतिविधि

पिछले 6 घंटों के दौरान चक्रवात का केंद्र 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ पश्चिम- उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ा है।

 

 

 

तट से अवलोकन

हवा की गति (किलोमीटर प्रति घंटा):

नागपट्टनम- 36, करायकल- 25, कुडालोर- 18, पुदुचेरी- 18 और चेन्नई- 18 किलोमीटर प्रति घंटा

बारिश (मिमी) 25 नवंबर 2020 को 08:30 बजे से 1830 बजे आईएसटी के दौरान:

नागपट्टनम- 47, करायकल- 64, कुडालोर- 86, पुदुचेरी- 69 और चेन्नई- 62

गतिविधि, तीव्रता और तट से टकराने संबंधी भविष्‍यवाणी

25 नवंबर की मध्‍य रात्रि और 26 नवंबर के तड़के सुबह के दौरान 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा और 145 किलोमीटर प्रति घंटे के झोंके के साथ करायकल और मामल्‍लापुरम के बीच तमिलनाडु और पुदुचेरी तट को पार करते हुए उत्‍तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना

कृपया स्थान विशेष के पूर्वानुमान एवं चेतावनी के लिए मौसम ऐप, कृषि मौसम संबंधी परामर्श के लिए मेघदूत ऐप और बिजली संबंधी चेतावनी के लिए दामिनी ऐप डाउनलोड करें।

 

विस्‍तृत जानकारी के लिए इन वेबसाइट पर जाएं- www.rsmcnewdelhi.imd.gov.in,  www.mausam.imd.gov.in

 

*****

 

एमजी/एएम/एसकेसी/डीसी


(रिलीज़ आईडी: 1675977) आगंतुक पटल : 181
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English