शिक्षा मंत्रालय

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने  आज राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें नई शिक्षा नीति 2020 की प्रति  भेंट की

Posted On: 04 AUG 2020 9:44PM by PIB Delhi

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने  आज राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें नई शिक्षा नीति 2020 की प्रति भेंट की केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में हुए सभी आधारभूत एवं व्यापक परिवर्तनों की विस्तृत जानकारी से राष्ट्रपति जी को अवगत करवाया। श्री रामनाथ कोविंद ने शिक्षा नीति पर हुए व्यापक परामर्श पर अपनी खुशी व्यक्त की और अपनी शुभकामनाएं  दी। इससे पहले श्री निशंक भारत के उप राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू को भी नई शिक्षा नीति की प्रति भेंट कर चुके हैं।

*****

नाभ/अकुजै/आक



(Release ID: 1643419) Visitor Counter : 243