भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
दस्तावेज दाखिल करने से पूर्व परामर्श वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करने की सलाह
प्रविष्टि तिथि:
19 MAR 2020 4:56PM by PIB Delhi
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने दस्तावेज दाखिल करने से संबंधित जरूरतों, नोटिस का जवाब देने तथा ग्रीन चैनल के बारे में किसी भी तरह की जानकारी हासिल करने से संबंधित परामर्श वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करने की सलाह दी है।
दस्तावेज दाखिल करने से पूर्व परामर्श के लिए मुंबई से दिल्ली तक की यात्रा से बचने के लिए प्रतिस्पर्धा आयोग ने अपने क्षेत्रीय निदेशकों के कार्यालय, कंपनी रजिस्टर और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा शुरू की है।
इस सुविधा का लाभ लेने के इच्छुक पक्षों को प्रतिस्पर्धा आयोग की वेबसाइट पर इसके लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा और अपने आवेदन में इस सुविधा का लाभ लेने की जानकारी देनी होगी।
दिशा निर्देशों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें - https://www.cci.gov.in/sites/default/files/cci_pdf/pfc.pdf
***
एएम/एमएस/वाईबी – 6343
(रिलीज़ आईडी: 1607241)
आगंतुक पटल : 225
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English