वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

भारत का विदेश व्यापार : जनवरी, 2020

Posted On: 14 FEB 2020 5:56PM by PIB Delhi

      भारत से अप्रैल-जनवरी 2019-20* में 446.46 अरब अमेरिकी डॉलर का समग्र निर्यात (वस्‍तुएं एवं सेवाएं संयुक्‍त) होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.94 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। उधर, अप्रैल-जनवरी 2019-20* के दौरान 510.62 अरब अमेरिकी डॉलर का समग्र आयात होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4.69 प्रतिशत की ऋणात्‍मक वृद्धि को दर्शाता है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001RU08.png

* नोटः आरबीआई द्वारा जारी किया गया सेवा क्षेत्र से जुड़ा नवीनतम डेटा दिसम्‍बर 2019 से संबंधित है। जनवरी 2020 से संबंधित डेटा सिर्फ एक आकलन है जिसमें आरबीआई की अगली प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर संशोधन किया जाएगा।

 

  1. वस्‍तुओं का व्‍यापार

निर्यात (पुनर्निर्यात सहित)

जनवरी, 2020 में 25.97 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात हुआ जो जनवरी 2019 में हुए निर्यात की तुलना में 1.66 प्रतिशत की ऋणात्मक वृद्धि को दर्शाता है। रुपये के लिहाज से जनवरी, 2019 में 1,86,801.37 करोड़ रुपए की तुलना में जनवरी, 2020 में निर्यात 1,85,204 करोड़ रुपये का हुआ जो 0.86 प्रतिशत की ऋणात्‍मक वृद्धि दर्ज करता है।

जनवरी, 2020 में जिन प्रमुख जिंस समूहों के निर्यात में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में धनात्मक वृद्धि दर्ज की गई है उनमें निम्नलिखित शामिल हैं-

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002ISTK.png

 

अप्रैल-जनवरी, 2018-19 के (18,89,062.68 करोड़ रुपये) अर्थात् 270.49 अरब अमरीकी डॉलर की तुलना में अप्रैल-जनवरी, 2019-20 में कुल निर्यात 265.26 अरब अमेरिकी डॉलर (18,69,762.61 करोड़ रुपये) का हुआ जो डॉलर की दृष्टि से 1.93 प्रतिशत की ऋणात्‍मक वृद्धि और रुपये के लिहाज से 1.02 प्रतिशत की ऋणात्‍मक वृद्धि को दर्शाता है।

जनवरी 2019 में 19.94 अरब अमरीकी डॉलर की तुलना में यह जनवरी 2020 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न व जेवरात निर्यात 19.79 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ, जो 0.78 प्रतिशत की धनात्‍मक वृद्धि को दर्शाता है। गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न व जेवरात निर्यात पिछले वित्‍त वर्ष 2018-19 के 197.59 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में अप्रैल-जनवरी 2019-20 में 197.60 अरब अमरीकी डॉलर रहा।

आयात

जनवरी 2020 में 41.14 अरब अमरीकी डॉलर (2,93,418.56 करोड़ रुपये) का आयात किया गया। डॉलर की तुलना में यह 0.75 प्रतिशत कम था और रुपए की तुलना में 0.07 प्रतिशत अधिक था। जनवरी 2019 में 41.46 अरब अमरीकी डॉलर (2,93,225.37 करोड़ रुपये) का आयात किया गया। अप्रैल-जनवरी 2018 के 433.77 अरब अमरीकी डॉलर (30,30,317.38 करोड़ रुपए) की तुलना में अप्रैल-जनवरी 2019-20 की अवधि में कुल आयात का मूल्‍य 398.53 अरब अमरीकी डॉलर (28,08,202.38 करोड़ रुपए) रहा। डॉलर के संदर्भ में इसमें 8.12 प्रतिशत की नकारात्‍मक वृद्धि दर्ज की गई जबकि रुपए के संदर्भ में 7.33 प्रतिशत की नकारात्‍मक वृद्धि दर्ज की गई।

पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में जनवरी 2020 प्रमुख जिन्‍स समूहों के आयात में निम्‍नलिखित नकारात्‍मक वृद्धि रही :

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003SU9L.png

कच्‍चा तेल और गैर तेल आयात :

जनवरी 2020 में तेल आयात 12.97 अरब अमेरिकी डॉलर (92,502.86 करोड़ रुपये) रहा जो डॉलर के संदर्भ में 15.27 प्रतिशत उच्‍च रहा (रुपए के संदर्भ में 16.21 प्रतिशत की वृद्धि)  जनवरी, 2019 में डॉलर की तुलना में 11.25 अरब अमरीकी डॉलर (79,596.67 करोड़ रुपए) रहा। अप्रैल-जनवरी 2019-20 में कुल मिलाकर 108.66 अरब अमेरिकी डॉलर (7,65,950.42 करोड़ रुपये) का आयात हुआ, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में डॉलर के संदर्भ में 9.24 प्रतिशत कम है और रुपये की दृष्टि से भी 8.53 प्रतिशत कम है।

विश्‍व बैंक से उपलब्‍ध डाटा के अनुसार जनवरी 2019 की तुलना में जनवरी, 2020 में अंतरराष्‍ट्रीय ब्रेंट मूल्‍यों में 7.31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

गैर तेल आयात में जनवरी 2020 में 28.17 अरब अमरीकी डॉलर (2,00,915.70 करोड़ रुपए) का अनुमान लगाया गया जो डॉलर के संदर्भ में 6.72 प्रतिशत कम था। जनवरी 2019 में यह 30.20 अरब अमरीकी डॉलर (2,13,628.70 करोड़ रुपए) रहा। अप्रैल-जनवरी 2018-19 में गैर तेल आयात 14.04 अरब अमरीकी डॉलर (21,92,948.16 करोड़ रुपए) की तुलना में अप्रैल-जनवरी 2020 में यह 289.87 अरब अमरीकी बिलियन डॉलर (20,42,251.96 करोड़ रुपए) था जो डॉलर के संदर्भ में 7.70 शून्‍य प्रतिशत कम था और रुपए के संदर्भ में 6.87 प्रतिशत कम था।

जनवरी 2020 में गैर तेल और गैर स्‍वर्ण आयात 26.59 अरब अमरीकी डॉलर रहा। जबकि यह जनवरी 2019 में 27.89 अरब अमरीकी डॉलर था । इसमें 4.66 प्रतिशत की नकारात्‍मक वृद्धि दर्ज की गई। अप्रैल-जनवरी 2018-19 के 287.00 अरब अमरीकी डॉलर के गैर तेल और गैर स्‍वर्ण आयात की तुलना में 7.59 प्रतिशत की नकारात्‍मक वृद्धि के साथ अप्रैल-जनवरी 2019-20 में यह 265.23 अरब अमरीकी डॉलर रहा।  

II. सेवाओं का व्यापार

निर्यात (प्राप्तियां)

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 14 फरवरी, 2020 को जारी नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिसम्‍बर 2019 में निर्यात 20.00 अरब अमेरिकी डॉलर (1,42,413.68 करोड़ रुपये) का हुआ, जो दिसम्‍बर 2018 की तुलना में डॉलर के लिहाज से 11.59 प्रतिशत की धनात्मक वृद्धि को दर्शाता है। जनवरी 2020* में सेवाओं का निर्यात 13.10 अरब अमेरिकी डॉलर का होने का अनुमान लगाया गया है।

 

आयात (भुगतान)

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 14 फरवरी, 2020 को जारी नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिसम्‍बर, 2019 में आयात 12.56 अरब अमेरिकी डॉलर (89,382.31 करोड़ रुपये) का हुआ, जो दिसम्‍बर 2018 की तुलना में डॉलर के लिहाज से 10.36 प्रतिशत की धनात्‍मक वृद्धि को दर्शाता है। जनवरी 2020* में सेवाओं का आयात 13.10 अरब अमेरिकी डॉलर का होने का अनुमान लगाया गया है।

 

  1. व्यापार संतुलन

वस्‍तुएं: जनवरी 2020 में व्यापार घाटा 15.17 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि जनवरी 2019 में व्यापार घाटा 15.05 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ था।

 

सेवाएं : आरबीआई द्वारा 14 फरवरी, 2020 का जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिसम्‍बर, 2019 के दौरान सेवाओं में व्यापार संतुलन (अर्थात शुद्ध सेवा निर्यात) 7.45 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया है।

 

समग्र व्यापार संतुलन : वस्‍तुओं एवं सेवाओं दोनों को ही मिलाने पर अप्रैल-जनवरी 2019-20* में कुल मिलाकर 64.16 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार घाटा होने का अनुमान लगाया गया है, जबकि अप्रैल-जनवरी 2018-19 में व्यापार घाटा 97.79 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ था।

 

* नोटः आरबीआई द्वारा जारी किया गया सेवा क्षेत्र से जुड़ा नवीनतम डेटा दिसम्‍बर, 2019 से संबंधित है। जनवरी 2020 से संबंधित डेटा सिर्फ एक आकलन है जिसमें आरबीआई की अगली प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर संशोधन किया जाएगा।

वस्‍तु व्‍यापार

 

निर्यात आयात (अरब अमरीकी डॉलर)

(अनंतिम)

 

जनवरी

अप्रैल-जनवरी

निर्यात (पुनर्निर्यात सहित)

 

 

2018-19

26.41

270.49

2019-20

25.97

265.26

%वृद्धि 2019-20/ 2018-19

-1.66

-1.93

आयात

 

 

2018-19

41.46

433.77

2019-20

41.14

398.53

% वृद्धि 2019-20/ 2018-19

-0.75

-8.12

व्‍यापार संतुलन

 

 

2018-19

-15.05

-163.27

2019-20

-15.17

-133.27

 

 

 

निर्यात और आयात: (करोड़ रुपए में)

 

(अनंतिम)

 

 

जनवरी

अप्रैल-जनवरी

निर्यात (पुनर्निर्यात सहित)

 

 

2018-19

1,86,801.37

18,89,062.68

2019-20

1,85,204.00

18,69,762.61

%वृद्धि 2019-20/ 2018-19

-0.86

-1.02

आयात

 

 

2018-19

2,93,225.37

30,30,317.38

2019-20

2,93,418.56

28,08,202.38

%वृद्धि 2019-20/ 2018-19

0.07

-7.33

व्‍यापार संतुलन

 

 

2018-19

-1,06,424.00

-11,41,254.70

2019-20

-1,08,214.56

-9,38,439.77

 

 

व्‍यापार सेवाएं

 

निर्यात-आयात (अरब अमरीकी डॉलर)

(अनंतिम)

दिस्‍मबर 2019

अप्रैल-दिसम्‍बर 2019-20

निर्यात (प्र‍ाप्तियां)

20.00

160.27

आयात (भुगतान)

12.56

98.99

व्‍यापार संतुलन

7.45

61.28

 

 

 

निर्यात और आयात (सेवाएं): (करोड़ रुपए)

(अनंतिम)

दिस्‍मबर 2019

अप्रैल-दिसम्‍बर 2019-20

निर्यात (प्राप्तियां)

1,42,413.68

11,28,639.25

आयात (भुगतान)

89,382.31

6,97,158.95

व्‍यापार संतुलन

53,031.37

4,31,480.30

स्रोत: भारतीय रिजर्व बैंक की 14 फरवरी, 2020 की प्रेस विज्ञप्ति

 

 

*नोट: आरबीआई द्वारा दिसम्‍बर 2019 के लिए सेवा क्षेत्र हेतु जारी अध्‍यतन डाटा। जनवरी 2020 के लिए डाटा एक अनुमान है जिसे आरबीआई की आगामी वि‍ज्ञप्ति के आधार पर संशोधित किया जाएगा।

 

*शीघ्र अनुमानों के लिए लिंक

***

 

एस.शुक्ला/एएम/एसएस/एमबी-5777


(Release ID: 1603359)
Read this release in: English