प्रविष्टि तिथि:
14 FEB 2020 8:00PM by PIB Delhi
वायु सेना स्टेशन सरसावा ने 14 फरवरी 2020 को सहारनपुर क्षेत्र के स्कूली छात्रों के लिए सैन्य परिसंपत्तियों की एक एक व्यापक प्रदर्शनी का आयोजन किया। छात्रों ने वायु सेना के पायलटों द्वारा हेलीकॉप्टर उड़ाने के विभिन्न कौशल को भी देखा।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन संभागीय आयुक्त श्री संजय कुमार आईएएस और एयर कमोडोर अजय शुक्ला वीएम, एयर ऑफिसर कमांडिंग, वायु सेना स्टेशन सरसावा द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य सहारनपुर क्षेत्र के युवाओं तक पहुंचना और उन्हें सामान्य रूप से भारतीय सशस्त्र बलों और विशेष रूप से भारतीय वायु सेना से परिचित कराना था। इस आयोजन में विभिन्न आयु वर्ग के 3,000 से अधिक स्कूली बच्चों ने भाग लिया। उन्हें भारतीय वायु सेना की भूमिका और भारतीय वायु सेना में उपलब्ध करियर के विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें सुरक्षित उड़ान के लिए पक्षियों के खतरे से बचने के लिए क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में भी बताया गया। इस कार्यक्रम ने सैन्य विमान, उपकरण और भारतीय वायु सेना में जीवन के बारे में जानने के लिए छात्रों के बीच काफी उत्साह पैदा किया।
***
एस.शुक्ला/एएम/एसकेसी/एसएस-5769