नागरिक उड्डयन मंत्रालय

एलायंस एयर ने आरसीएस-उड़ान के तहत कलबुर्गी- बेंगलुरु - मैसूरु हवाई मार्गों पर दैनिक उड़ान के संचालन का शुभारंभ किया

प्रविष्टि तिथि: 27 DEC 2019 7:11PM by PIB Delhi

एयर इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एलायंस एयर ने आज आरसीएस-उड़ान योजना के तहत कलबुर्गी से बेंगलुरू और मैसूरु के लिए सीधी उड़ान के संचालन का शुभारंभ किया। कलबुर्गी हवाई अड्डे का निर्माण भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने राज्य सरकार के सहयोग से किया है। लोगों की दीर्घकालिक मांग को पूरा करते हुए इस हवाई अड्डे का सरकार की आरसीएस-उड़ान योजना के तहत परिचालन किया जा रहा है। इस हवाई अड्डे के विकास से राज्य मुख्यालय और अन्य वाणिज्यिक केंद्रों के बीच सीधे संपर्क का मार्ग प्रशस्त किया है।

अब तक, लोगों के पास सिर्फ ट्रेन से यात्रा करने का विकल्प था जो 15 घंटे से अधिक समय लेता है या सड़क मार्ग से 13 घंटे की यात्रा के बाद गुलबर्गा से मैसूरु तक पहुंचा जाता था। अब, यहां के मूल निवासी 3 घंटे की उड़ान लेकर आराम से यात्रा कर सकते हैं। इस मार्ग पर उड़ान का संचालन तीर्थयात्रियों के लिए आसानी से संपर्क को सुनिश्चित करेगा।

एलायंस एयर यात्रियों को अधिकतम सुविधा सुनिश्चित करने के लिए अपने 70 सीटर ओप्यूलेंट विमान तैनात करेगा। उड़ानों की समय-सारणी निम्‍नलिखित है

उड़ान सं.

से

तक

प्रस्थान समय

गंतव्‍य पर पहुंचने का समय

दिवस

9 आई 897

मैसूरु

बेंगलुरु

0830

0910

सोम, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, रवि

9 आई 509

बेंगलुरु

कलबुर्गी

0950

1125

सोम, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, रवि

9 आई 510

कलबुर्गी

बेंगलुरु

1150

1330

सोम, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, रवि

9 आई 898

बेंगलुरु

मैसूरु

1400

1450

सोम, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, रवि

 

उड़ान सं.

से

तक

प्रस्थान समय

गंतव्‍य पर पहुंचने का समय

दिवस

9 आई 897

मैसूरु

बेंगलुरु

1025

1105

मंगलवार

9 आई 509

बेंगलुरु

गुलबर्गा

1140

1320

मंगलवार

9 आई 510

गुलबर्गा

बेंगलुरु

1345

1525

मंगलवार

9 आई 898

बेंगलुरु

मैसूरु

1545

1640

मंगलवार

 

एलायंस एयर वर्तमान में 59 गंतव्यों को जोड़ता है, कलबुर्गी के साथ एलायंस एयर के दायरे में 60 हवाई अड्डे होंगे। कलबुर्गी- बेंगलुरु -मैसूरु हवाई मार्ग पर संचालन प्रारंभ होने के साथ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय आरसीएस-उड़ान के तहत कुल 238 मार्गों पर परिचालन कर रहा है।

****

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एसएस/एमबी– 5012

 


(रिलीज़ आईडी: 1597878) आगंतुक पटल : 216
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English