जनजातीय कार्य मंत्रालय

श्रीमती रेणुका सिंह प्रधानमंत्री वन धन योजना की 100 दिन की उपलब्धियां कल घोषित करेंगी


जनजातीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सुश्री रितु बेरी ट्राइफेड की मुख्य डिजाइन सलाहकार होंगीं

प्रविष्टि तिथि: 06 DEC 2019 6:32PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री वन धन योजना की 100 दिनों की उपलब्धियों की घोषणा करने के लिए कल एक समारोह में जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह मुख्य अतिथि होंगी और ट्राइफेड के लिए अंतर्राष्ट्रीय फैशन डिजाइनर सुश्री रितु बेरी को मुख्य डिजाइन सलाहकार के रूप में लॉन्च करेंगी। इस अवसर पर संसद सदस्य मीनाक्षी लेखी भी उपस्थित रहेंगी।

प्रधानमंत्री वन धन योजना (पीएमवीडीवाई) जनजातीय स्‍वयं सहायता समूह बनाने और उन्हें जनजातीय उत्पादक कंपनियों के रूप में मजबूत बनाने के लिए एक बाजार से जुड़ा हुआ जनजातीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम है, जिसे देश के सभी 27 राज्यों की भागीदारी के साथ लॉन्च किया गया है।

जनजातीय कार्य मंत्रालय के तहत ट्राइफेड देश और दुनिया भर में भारतीय जनजातीय  शिल्प और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रितु बेरी डिजाइन के साथ साझेदारी करने जा रही है। सुश्री बेरी ट्राइब्स इंडिया के लिए मुख्य डिजाइन सलाहकार होंगी।

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एजी/आरएन- 4631      


(रिलीज़ आईडी: 1595373) आगंतुक पटल : 318
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English