शिक्षा मंत्रालय

मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने इंडिया गेट पर “केवीएस-एक भारत श्रेष्ठ भारत पर्व” का उद्घाटन किया

Posted On: 31 OCT 2019 7:30PM by PIB Delhi

मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने आज नई दिल्ली में अनेकता में एकता तथा देशवासियों के बीच भावनात्मक बंधन के प्रसार तथा संरक्षण के लिए इंडिया गेट के लॉन नम्बर 6 पर चार दिवसीय सांस्कृतिक तथा साहित्यिक युवा मेगा इवेंट “केवीएस-एक भारत श्रेष्ठ भारत पर्व” का उद्घाटन किया। मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री श्री संजय शामराव धोत्रे समारोह के विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर सीबीएसई की अध्यक्ष सुश्री अनिता कारवाल, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति के विशिष्टजन उपस्थित थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001KMEV.jpg

 

इस वर्ष 2375 प्रतिभागी मेगा इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। इस आयोजन की प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें विभिन्न सांस्कृतिक पृष्ठभूमि वाले छात्र हिस्सा ले रहे हैं और अनेकता में एकता का भाव पूरी दुनिया में पेश कर रहे हैं।

श्री निशंक ने केवीएस के सभी प्रतिभागियों की सराहना की और चार दिवसीय सांस्कृतिक तथा साहित्यिक युवा मेगा इवेंट “केवीएस-एक भारत श्रेष्ठ भारत पर्व” में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए उनको प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि “केवीएस-एक भारत श्रेष्ठ भारत पर्व” में हिस्सा लेने का यह महान अवसर है और केवीएस  “एक भारत श्रेष्ठ भारत पर्व” के सपने को पूरा करने में प्रमुख भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सीबीएसई के आग्रह किया कि वह “एक भारत श्रेष्ठ भारत पर्व” को सीबीएसई से जुड़े देश के सभी स्कूलों में लागू करे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002U9VJ.jpg

 

मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री श्री संजय शामराव धोत्रे ने भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वलल्भ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने 560 रजवाड़ों को भारत संघ में जोड़ने में अह्म भूमिका निभाई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त श्री संतोष कुमार मल ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि इस पर्व का उद्देश्य छात्रों को भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों से परिचित कराना है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003G2WO.jpg

 

मेगा इवेंट के पहले दिन शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें गीत, नृत्य और कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा विभिन्न राज्यों और देशों के समूह-नृत्य का कार्यक्रम भी पेश किया गया। क्विज, रचनात्मक लेखन, स्पेल-बी, पेंटिंग और एकल गान का भी आयोजन हुआ।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0041GW7.jpg

 

भारतीय संस्कृति और परम्परा को प्रमुखता से पेश करने के लिए 25 केवीएस क्षेत्रों के प्रतिभागी अपने गृह राज्य से भिन्न अन्य राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके जरिये एकता में अनेकता के भाव को मजबूत बनाना है। इस दृष्टि से विभिन्न खानपान, संगीत, नृत्य, थियेटर, दस्तकारी, खेल, साहित्य, चित्रकारी, मूर्तिकला इत्यादि भी इस मेगा इवेंट का हिस्सा हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00598HU.jpg

 

 इस पर्व में इस वर्ष 28 प्रतिस्पर्धाएं होंगी, जिनमें से प्रमुख इस प्रकार हैं –

समूह गान

शोभायात्रा या सांस्कृतिक परेड

समूह नृत्य (राज्य और अंतर्राष्ट्रीय)

थियेटर

चित्रकारी

एकल गान

एकल शास्त्रीय नृत्य

हस्तशिल्प का प्रदर्शन।

वाद-विवाद (हिंदी और अंग्रेजी)

क्विज

संस्कृत श्लोक पाठ

हिंदी काव्य पाठ

अंग्रेजी एलोक्यूशन

रचनात्मक लेखन

स्पेल-बी

संगीत कला संगम (केवी शिक्षकों द्वारा)

 

***

आरकेमीणा/आरएनएम/एएम/एकेपी/सीएस-3929


(Release ID: 1589977)
Read this release in: English