वित्‍त मंत्रालय

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने परमहंस योगानंद की 125वी जयंती के अवसर पर स्मारक सिक्का जारी किया

प्रविष्टि तिथि: 29 OCT 2019 6:18PM by PIB Delhi

केंद्रीय वित्त और कार्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज परमहंस योगानंद की 125वी जयंती के अवसर पर एक विशेष स्मारक सिक्का जारी किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में वित्त मंत्री ने कहा कि यह अवसर उनके लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है। परमहंस योगानंद भारत के महान सपूत थे,जिन्हें संपूर्ण विश्व में अपनी छाप छोड़ी। परमहंस योगानंद की आंखे दिव्य शक्ति से भरी थी। मानवता के लिए सौहार्द के उनके संदेश को पूरे विश्व ने तब स्वीकार किया, जब संचार के माध्यम सीमित थे। संपूर्ण विश्व आज परमहंस योगानंद का स्मरण करता है, जो सभी के लिए एकता का संदेश लेकर आए थे।

इस अवसर पर वित्त और कार्पोरेट कार्य राज्य मंत्री श्री अनुराग ठाकुर, संस्कृति सचिव श्री अरुण गोयल,स्वामी विश्वानंद गिरी,स्वामी समरेंद्र गिरी एवं अन्य महंत और अनुयायी उपस्थित थे।     

 

 ***

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एजे–3868 


(रिलीज़ आईडी: 1589537) आगंतुक पटल : 216
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English