पर्यटन मंत्रालय

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राष्‍ट्रव्‍यापी ‘पर्यटन पर्व 2019’ का कल नई दिल्‍ली में उद्घाटन


पर्यटन पर्व 2019 महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती को समर्पित

Posted On: 01 OCT 2019 7:06PM by PIB Delhi

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा इस्‍पात मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान पर्यटन और संस्‍कृति राज्‍य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल की उपस्थिति में कल नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रव्‍यापी पर्यटन पर्व का उद्घाटन करेंगे। पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित पर्यटन पर्व देश भर में 02 अक्‍टूबर से 13 अक्‍टूबर, 2019 तक आयोजित किया जाएगा। रफी मार्ग और जनपथ के बीच राजपथ लॉन पर 02 से 06 अक्‍टूबर, 2019 के बीच दिल्‍ली में प्रवासियों के लिए कार्यक्रम होगा। पर्यटन पर्व का उद्देश्‍य देखो अपना देश संदेश फैलाना है। जिससे देश के विभिन्‍न पर्यटन स्‍थलों की यात्रा करने के लिए भारतीयों को प्रोत्‍साहित किया जा सके और सभी के लिए पर्यटन का संदेश फैलाया जा सके।

पर्यटन पर्व 2019 महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती को समर्पित है। पर्यटन के लाभ पर ध्‍यान आकृष्‍ट करने, देश की सांस्‍कृतिक विविधता का प्रदर्शन करने तथा सभी के लिए पर्यटन का सिद्धांत लागू करने के उद्देश्‍य से पर्यटन पर्व आयोजित किया गया है।

 

पर्यटन पर्व के तीन घटक है :-

देखो अपना देश : अपना देश देखने के लिए भारतीयों को प्रोत्‍साहित करना। पर्व के दौरान देश भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इनमें पर्यटन के आकर्षण और अनुभवों को शामिल करते हुए फोटोग्राफी प्रतियोगिता, सोशल मीडिया पर प्रचार, पर्यटन से जुड़े क्‍वीज, निबंध, छात्रों के लिए चर्चा और चित्रकला प्रतियोगिता शामिल हैं। MyGov  मंच के जरिए आम जनता को जोड़ने संबंधी कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

सभी के लिए पर्यटन :- देश के सभी राज्‍यों में पर्यटन संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे। इनमें पर्यटन स्‍थलों के आसपास रोशनीनृत्‍य, संगीतथिएटरकथावाचनपर्यटन स्‍थलों के आसपास साझेदारों के लिए संवेदीकरण कार्यक्रमपर्यटन प्रदर्शनियांसंस्‍कृति की झलकव्‍यंजन और हस्‍तशिल्‍प / हथकरघाहेरीटेज वॉक शामिल है।

 

पर्यटन और शासन : देश भर में विभिन्‍न विषयों पर साझेदारों के साथ विचार-विमर्श के साथ आयोजित किए जाएंगे।

राजपथ लॉन (रफी मार्ग और जनपथ के बीच), नई दिल्ली में आयोजन की मुख्य बातें निम्‍नलिखित हैं:

·         राज्यों और संबंधित मंत्रालयों के 31 थीम पवेलियन

·         59 फूड स्टॉल से युक्‍त फूड कोर्ट

·         इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की ओर से किचन स्टूडियो

·         76 हस्तशिल्प और हथकरघा स्टालों से युक्‍त शिल्प बाजार

·         राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम

·         योग आसनों का प्रदर्शन, प्रशिक्षण और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय की ओर से चिकित्‍सा

·         आउटरीच और संचार ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से संबंधित थीम पर प्रदर्शनी

·         ‘जागो ग्राहक जागो’ थीम पर उपभोक्‍ता कार्य मंत्रालय का स्‍टॉल

·         भारत सरकार के डाक विभाग का स्‍टॉल जिसका उद्देश्‍य पर्यटन पर्व के दौरान ‘माई स्‍टाम्‍प काउंटर, डाक टिकट से संबंधित सामग्री और गांधी प्रस्तुति के पैकों की बिक्री’ पर प्रकाश डालना है।

·         आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय का स्‍टॉल जिसका उद्देश्‍य स्‍वच्‍छ भारत मिशन के बारे में जागरूकता का प्रचार-प्रसार करना है

·         सड़क परिवहन मंत्रालय का स्‍टॉल जिसका उद्देश्‍य सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता का प्रचार-प्रसार करना है

·         खादी और ग्रामोद्योग आयोग  का स्‍टॉल जिसका उद्देश्‍य खादी, ग्रामीण उद्योगों के उत्पादों या हस्‍तशिल्‍प को बढ़ावा देना है।

·         आगंतुकों को जोड़े रखने के लिए अन्य पारस्‍परिक संवादात्‍मक गतिविधियां

 

 

***

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/केपी/एनएम - 3398



(Release ID: 1587087) Visitor Counter : 148


Read this release in: English