वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

भारत का विदेश व्यापार : अगस्‍त, 2019

Posted On: 13 SEP 2019 6:58PM by PIB Delhi

भारत से अप्रैल-अगस्‍त 2019-20में 227.36 अरब अमेरिकी डॉलर का समग्र निर्यात (वाणिज्यिक एवं सेवाएं) होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.20 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इसी तरह अप्रैल-जून 2019-20* के दौरान 268.24 अरब अमेरिकी डॉलर का समग्र आयात होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.18 प्रतिशत की ऋणात्मक बढ़ोतरी को दर्शाता है।

 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001YV3M.png

 

* नोटः आरबीआई द्वारा जारी किया गया सेवा क्षेत्र से जुड़ा नवीनतम डेटा जुलाई 2019 से संबंधित है। जुलाई 2019 से संबंधित डेटा सिर्फ एक आकलन है जिसमें आरबीआई की अगली प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर संशोधन किया जाएगा।

 

वाणिज्यिक व्‍यापार

निर्यात (पुनर्निर्यात सहित)

अगस्‍त, 2019 में 26.13 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात हुआ जो अगस्‍त 2018 में हुए निर्यात की तुलना में 6.95 प्रतिशत की ऋणात्मक वृद्धि को दर्शाता है। रुपये के लिहाज से अगस्‍त, 2019 में निर्यात 1,93,397.12 करोड़ रुपये का हुआ जो अगस्‍त, 2018 के मुकाबले 3.89 प्रतिशत की ऋणात्‍मक वृद्धि को दर्शाता है।

अगस्‍त, 2019 में जिन प्रमुख जिंस समूहों के निर्यात में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में धनात्मक वृद्धि दर्ज की गई है उनमें निम्नलिखित शामिल हैं-

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002VUHI.png

 

अप्रैल-अगस्‍त, 2019-20 में कुल निर्यात 133.54 अरब अमेरिकी डॉलर (9,31,055.96 करोड़ रुपये) का हुआ जो अप्रैल-अगस्‍त, 2018-19 में हुए कुल निर्यात की तुलना में डॉलर की दृष्टि से 1.53 प्रतिशत की ऋणात्‍मक वृद्धि और रुपये के लिहाज से 1.18 प्रतिशत की धनात्‍मक वृद्धि को दर्शाता है।

अगस्‍त 2019 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न व जेवरात निर्यात 19.60 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ, जो अगस्‍त 2018 में हुए 20.76 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में 5.61 प्रतिशत की ऋणात्‍मक वृद्धि को दर्शाता है। अप्रैल-अगस्‍त 2019-20 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न व जेवरात निर्यात 99.41 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ, जो पिछले वित्‍त वर्ष की समान अवधि में हुए 99.17 अरब अमेरिकी डॉलर के निर्यात की तुलना में 0.24 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

आयात

अगस्‍त 2019 में 39.58 अरब अमेरिकी डॉलर (2,81,606.41 करोड़ रुपये) का आयात हुआ जो अगस्‍त 2018 के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 13.45 प्रतिशत कम है और रुपये के लिहाज से भी 11.46 प्रतिशत कम है। अप्रैल-अगस्‍त 2019-20 में कुल मिलाकर 206.39 अरब अमेरिकी डॉलर (14,38,839.05 करोड़ रुपये) का आयात हुआ, जो अप्रैल-अगस्‍त 2018-19 में हुए आयात की तुलना में डॉलर के लिहाज से 5.68 प्रतिशत कम है और रुपये की दृष्टि से 3.15 प्रतिशत ऋणात्‍मक वृद्धि को दर्शाता है।

अगस्‍त, 2019 में जिन प्रमुख जिंस समूहों के आयात में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में ऋणात्‍मक वृद्धि दर्ज की गई है उनमें निम्नलिखित शामिल हैं-

 

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00358U9.png

 

कच्चा तेल एवं गैर-तेल आयात

अगस्‍त, 2019 में तेल आयात 10.88 अरब अमेरिकी डॉलर (77,380.49 करोड़ रुपये) का हुआ, जो अगस्‍त, 2018 के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 8.90 प्रतिशत कम है और रुपये के लिहाज से भी 6.81 प्रतिशत कम है। अप्रैल-अगस्‍त, 2019-20 में तेल आयात 55.33 अरब अमेरिकी डॉलर (3,85,835.81 करोड़ रुपये) का हुआ, जो अप्रैल-अगस्‍त, 2018-19 के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 6.34 प्रतिशत अधिक है और रुपये के लिहाज से 3.81 प्रतिशत कम है।

 

इस संबंध में यह उल्लेखनीय है कि अगस्‍त, 2018 के मुकाबले अगस्‍त, 2019 में ब्रेंट के वैश्विक मूल्य (डॉलर प्रति बैरल) में 18.98 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। यह जानकारी विश्व बैंक से प्राप्त आंकड़ों से मिली है।

अगस्‍त, 2019 में 28.71 अरब अमेरिकी डॉलर (2,04,225.92 करोड़ रुपये) का गैर-तेल आयात होने का अनुमान लगाया गया है, जो डॉलर के लिहाज से 15.05 प्रतिशत कम है और रुपये के लिहाज से भी 13.10 प्रतिशत कम है। अप्रैल-अगस्‍त, 2019-20 में गैर-तेल आयात 151.06 अरब अमेरिकी डॉलर (10,53,003.24 करोड़ रुपये) का हुआ, जो अप्रैल-अगस्‍त, 2018-19 के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 5.43 प्रतिशत कम है, लेकिन रुपये की दृष्टि से 2.91 प्रतिशत कम है।

अगस्‍त, 2019 में गैर-तेल और गैर-स्वर्ण आयात 27.34 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ, जो अगस्‍त 2018 की तुलना में 9.33 प्रतिशत की ऋणात्‍मक वृद्धि को दर्शाता है। अप्रैल-अगस्‍त, 2019-20 में गैर-तेल और गैर-स्वर्ण आयात 136.53 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ, जो अप्रैल-अगस्‍त, 2018-19 के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 5.64 प्रतिशत ऋणात्‍मक वृद्धि को दर्शाता है। अप्रैल-अगस्‍त, 2018-19 में यह आयात 144.69 अरब अमरीकी डॉलर का हुआ था।

 

II सेवाओं का व्यापार

निर्यात (प्राप्तियां)

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 13 सितम्‍बर, 2019 को जारी नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जुलाई, 2019 में निर्यात 19.08 अरब अमेरिकी डॉलर (1,31,313.76 करोड़ रुपये) का हुआ, जो जुलाई, 2018 की तुलना में डॉलर के लिहाज से 8.72 प्रतिशत की धनात्मक वृद्धि को दर्शाता है। अगस्‍त, 2019* में सेवाओं का निर्यात 19.44 अरब अमेरिकी डॉलर का होने का अनुमान लगाया गया है।

 

आयात (भुगतान)

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 13 सितम्‍बर, 2019 को जारी नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जुलाई, 2019 में आयात 12.83 अरब अमेरिकी डॉलर (88,274.17 करोड़ रुपये) का हुआ, जो जुलाई 2018 की तुलना में डॉलर के लिहाज से 18.24 प्रतिशत की धनात्‍मक वृद्धि को दर्शाता है। अगस्‍त, 2019* में सेवाओं का आयात 13.38 अरब अमेरिकी डॉलर का होने का अनुमान लगाया गया है।

 

III व्यापार संतुलन

 

वाणिज्यिकः अगस्‍त, 2019 में व्यापार घाटा 13.45 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि अगस्‍त, 2018 में व्यापार घाटा 17.92 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ था।

 

सेवाएं : आरबीआई द्वारा 13 सितम्‍बर, 2019 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जुलाई, 2019 के दौरान सेवाओं में व्यापार संतुलन (अर्थात शुद्ध सेवा निर्यात) 6.26 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया है।

 

समग्र व्यापार संतुलन : वाणिज्यिक एवं सेवाओं दोनों को ही मिलाने पर अप्रैल-अगस्‍त 2019-20* में कुल मिलाकर 40.89 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार घाटा होने का अनुमान लगाया गया है, जबकि अप्रैल-अगस्‍त 2018-19 में व्यापार घाटा 51.13 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ था।

 

* नोटः आरबीआई द्वारा जारी किया गया सेवा क्षेत्र से जुड़ा नवीनतम डेटा जुलाई 2019 से संबंधित है। अगस्‍त 2019 से संबंधित डेटा सिर्फ एक आकलन है जिसमें आरबीआई की अगली प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर संशोधन किया जाएगा।

 

वाणिज्यिक व्यापार

 

निर्यात एवं आयात : (अरब अमेरिकी डॉलर)

(अनंतिम)

 

अगस्‍त

अप्रैल-अगस्‍त

निर्यात (पुनर्निर्यात सहित)

 

 

2018-19

27.81

135.62

2019-20

26.13

133.54

प्रतिशत में वृद्धि 2019-20/ 2018-19

-6.05

-1.53

आयात

 

 

2018-19

45.73

218.81

2019-20

39.58

206.39

प्रतिशत में वृद्धि 2019-20/ 2018-19

-13.45

-5.68

व्‍यापार संतुलन

 

 

2018-19

-17.92

-83.19

2019-20

-13.45

-72.85

 

 

 

निर्यात एवं आयात : (करोड़ रुपये में)

 

(अनंतिम)

 

 

अगस्‍त

अप्रैल-अगस्‍त

निर्यात (पुनर्निर्यात सहित)

 

 

2018-19

193,397.12

9,20,240.02

2019-20

185,881.11

9,31,055.96

प्रतिशत में वृद्धि 2019-20/ 2018-19

-3.89

1.18

आयात

 

 

2018-19

318,043.86

14,85,661.27

2019-20

2,81,606.41

14,38,839.05

प्रतिशत में वृद्धि 2019-20/ 2018-19

-11.46

-3.15

व्‍यापार संतुलन

 

 

2018-19

-1,24,646.73

-5,65,421.25

2019-20

-95,725.30

-5,07,783.09

 

 

सेवा व्‍यापार

 

निर्यात एवं आयात (सेवाएं) : (अरब अमेरिकी डॉलर)

(अनंतिम)

जुलाई  2019

अप्रैल-जुलाई 2019-20

निर्यात (प्राप्तियां)

19.08

74.38

आयात (भुगतान)

12.83

48.48

व्‍यापार संतुलन

6.26

25.90

 

 

निर्यात एवं आयात (सेवाएं): (करोड़ रुपये में)

(अनंतिम)

जुलाई 2019

अप्रैल-जुलाई  2019-20

निर्यात (प्राप्तियां)

1,31,313.76

5,15,865.75

आयात (भुगतान)

88,274.17

3,36,242.10

व्‍यापार संतुलन

43,039.59

1,79,623.65

स्रोत: आरबीआई की 13 सितम्‍बर, 2019 की प्रेस वि‍ज्ञप्ति

 

 

नोट : सेवाओं से जुड़ा डेटा जुलाई 2019 से संबंधित है क्योंकि आरबीआई द्वारा 13 सितम्‍बर, 2019 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यही नवीनतम उपलब्ध डेटा है। यह डेटा अनंतिम है और इसमें आरबीआई द्वारा संशोधन किया जाएगा।

त्वरित जानकारी के लिए लिंक करें

 

***

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/आईपीएस/एसएस–3045


(Release ID: 1585175) Visitor Counter : 151


Read this release in: English