रेल मंत्रालय

तकनीकी परिवर्तन लाए जाने के साथ ही भारतीय रेलवे सेवा, सुरक्षा और समय की पाबंदी के लिए प्रतिबद्ध

प्रविष्टि तिथि: 09 SEP 2019 5:12PM by PIB Delhi

तकनीकी परिवर्तन लाए जाने के साथ ही भारतीय रेलवे सेवा, सुरक्षा और समय की पाबंदी को लेकर प्रतिबद्ध है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने नई दिल्ली में आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि सुरक्षा एवं संरक्षा के मोर्चे पर गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। इनके सकारात्मक परिणाम आए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान बहुत सचेत प्रयासों के परिणामस्वरूप किसी भी यात्री को जान नहीं गंवानी पड़ी है। जहां एक ओर सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है, वहीं समय की पाबंदी के लिए भी हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न उपायों के माध्यम से यात्रियों को आराम देने और सुविधाओं में सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है। खानपान आदि मोर्चे पर इन्हें अगले कुछ महीनों में पेश करने की योजना बनाई जा रही है।

***

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एएस – 2914


(रिलीज़ आईडी: 1584617) आगंतुक पटल : 132
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English