गृह मंत्रालय

पद्म पुरस्‍कारों-2020 के लिए 25,000 से ज्‍यादा नाम प्राप्‍त, नामांकन की प्रक्रिया 15 सितम्‍बर तक खुली रहेगी

प्रविष्टि तिथि: 30 AUG 2019 6:44PM by PIB Delhi

पद्म पुरस्कार-2020 के लिए ऑनलाइन नामांकन / सिफारिशें 1 मई, 2019 को शुरू हुई थी। नामांकन/ सिफारिशों की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2019 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन / सिफारिशें केवल पद्म पुरस्कार पोर्टल https://padmaawards.gov.in. पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी। पोर्टल पर 25,317 पंजीकरण किए जा चुके हैं, जिनमें से 23,865 नामांकन / सिफारिशें पूरी हो चुकी हैं।

पद्म पुरस्कार के लिए विशिष्‍ट कार्यको पहचाना जाता है और यह सभी क्षेत्रों / विषयों में प्रतिष्ठित और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए दिया जाता है। सभी व्यक्ति वर्ग , जाति, पेशा, पद या लिंग के भेद के बिना इन पुरस्कारों के पात्र हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वालों सहित सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के पात्र नहीं हैं।

केन्‍द्रीय मंत्रालयों/ विभागों, राज्यों/ संघ शासित प्रदेशों, भारत रत्न और पद्म विभूषण से सम्मानित व्‍यक्तियों, उत्‍कृष्‍ट संस्थानों से आग्रह किया गया है कि वे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास करें जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियों को वास्तव में पहचानने की जरूरत है, और उनके पक्ष में उपयुक्त नामांकन करें। यह अनुरोध किया गया है कि प्रतिभाशाली व्‍यक्तियों विशेषकर महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्तियों और समाज के लिए नि:स्वार्थ सेवा करने वाले व्यक्तियों आदि की पहचान करने के प्रयास किए जाएं जिनके नाम पर पुरस्कार के लिए विचार किया जा सकता हो।

सभी नागरिक स्व-नामांकन सहित नामांकन/ सिफारिशें कर सकते हैं। नामांकन/ सिफारिशों में उपरोक्त वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी संबद्ध विवरण होने चाहिए, जिसमें विवरण के साथ (अधिकतम 800 शब्द) सम्‍बद्ध क्षेत्र/विषय में उनके द्वारा अनुशंसित व्यक्ति की विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों / सेवाओं को शामिल किया जा सकता है।

इस संबंध में और विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (www.mha.gov.in) पर पुरस्कार और मैडलशीर्षक के अंतर्गत उपलब्ध है। इन पुरस्कारों से संबंधित क़ानून और नियम https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

 

*****

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/केपी/एनके – 2733    


(रिलीज़ आईडी: 1583744) आगंतुक पटल : 117
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English