माहिती आणि प्रसारण मंत्रालय

सुप्रसिद्ध वृत्तचित्र निर्माता विजया मुले को फिल्म्स डिविजन द्वारा श्रद्धांजलि

Posted On: 22 AUG 2019 6:32PM by PIB Mumbai

दिनांकः 22 अगस्त, 2019

            फिल्म प्रभाग द्वारा आयडीपीए (भारतीय वृत्तचित्र निर्माता संघ) के संयोग से क्षितिज फिल्म क्लब के तत्वावधान में दिनांक 23 अगस्त, 2019 को 5.00 बजे फिल्म प्रभाग परिसर, मुंबई के जे.बी. हॉल में प्रख्यात वृत्तचित्र फिल्म निर्माता – लेखक विजया मुले को श्रध्दांजली दी जाएगी।

            इस अवसर पर उनकी प्रख्यात एनिमेशन फिल्म ‘’एक अनेक और एकता’’ के अतिरिक्त गंगूबाई हंगल की जीवनी पर बनायी गयी फिल्म का भी प्रदर्शन किया जाएगा।  सुप्रसिध्द फिल्म हस्तियां सुहासिनी मुले, सुधीर नांदगावकर, किरण शांताराम और उमा डिकुन्हा; विजया मुले के साथ अपने सम्बंधों और अविस्मरणीय यादों को साझा करेंगे।

            विजया मुले को श्रद्धांजली देने के पश्चात, पीएसबीटी द्वारा निर्मित एवं जूही भट्ट, निर्देशित वृत्तचित्रटट ‘’व्हेल डन’’ दिखायी जाएगी। फिल्म रूढीवाद समाज में युवा महिलाओं के संघर्षों को दिखाती है कि कैसे बेड़ियों को तोड़ती है और बाधाओं पर विजय प्राप्त कर अपनी नई जिन्दगी की शुरूआत करती है।

 

क्षितिज फिल्म  क्लब द्वारा आयोजित स्क्रीनिंग में प्रवेश निशुल्क है।

 

फेस्टिवल एवं आऊटरीच सेल, फिल्म प्रभाग

फोनः 022 23551410


(Release ID: 1582667) अभ्यागत कक्ष : 140
Read this releasein: English