उप राष्ट्रपति सचिवालय

नई शिक्षा नीति नालंदा, तक्षशिला के वैभव की ओर जाने का रास्ताः उपराष्ट्रपति


समग्र शिक्षा एक मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए नैतिक आधार प्रदान करेगीः उपराष्ट्रपति

भारतीय भूमि ज्ञान-परम्परा में समृद्ध, पैगम्बर मोहम्मद ने भी इसे स्वीकार किया थाः श्री आरिफ मोहम्मद खान

‘द डायनिमिक्स ऑफ इंडियन एजुकेशन’ पुस्तक का विमोचन किया

प्रविष्टि तिथि: 01 AUG 2019 7:06PM by PIB Delhi

   उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि भारत में विश्वस्तरीय नालंदा और तक्षशिला शिक्षा संस्थान थे। अभी ऐसी स्थिति नहीं है। नई शिक्षा नीति भारत को वैश्विक शिक्षा हब बनाने में सफल होगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे नई शिक्षा नीति के मसौदे पर इस महीने की 15 तारीख तक अपने सुझाव प्रदान करे।

      श्री नायडू ने कहा कि समग्र और मूल्य आधारित शिक्षा अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान करेगी। श्री नायडू ने प्रो. जे.एस. राजपूत की पुस्तक ‘द डायनिमिक्स ऑफ इंडियन एजुकेशन’ का विमोचन किया। उन्होंने भारतीय शिक्षा की चुनौतियों के बारे में अपने विचार व्यक्ति किए।

      उपराष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा प्रणाली पर नया दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। मैंने निरंतर यह बात कही है कि शिक्षा प्रणाली में बदलाव की जरूरत है ताकि हमारे विश्वविद्यालय विश्वस्तरीय हो सके और भारत का शिक्षा का हब बनाया जा सके। मुझे प्रसन्नता है कि नए शिक्षा नीति के मसौदे में कुछ ऐसे सुझाव है जो भारत को वैश्विक शिक्षा हब बनाने की क्षमता रखते है।

      श्री नायडू ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में मातृ भाषा को माध्यम बनाया जाना चाहिए। भारत की ज्ञान परम्परा के बारे में श्री नायडू ने कहा कि जर्मनी के कई विश्वविद्यालय संस्कृत भाषा को बढ़ावा दे रहे है ताकि भोज पत्रों पर लिखी बातों को समझा जा सके।

इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि भारत सदियों से ज्ञान की भूमि रहा है। पैगम्बर मोहम्मद ने कहा था कि मक्का में बैठकर मुझे भारत के ज्ञान की ठंडी हवा मिल रही है। मैं एक अरब हूं, लेकिन मुझमें अरबीपन नहीं है मैं भारतीय नहीं हूं, लेकिन मुझमें भारतीयता है।

प्रो. राजपूत, लोकसभा के पूर्व महासचिव श्री सुभाष कश्यप और प्रसार भारती के चेयरमैन श्री ए. सूर्यप्रकाश ने भी भारतीय शिक्षा के विभिन्न आयामों पर अपने विचार व्यक्त किए।

 

*****

 

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/जेके/डीके - 2283

 


(रिलीज़ आईडी: 1581134) आगंतुक पटल : 306
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English