सूचना और प्रसारण मंत्रालय

मधुर भंडारकर की फिल्‍म ‘इंदु सरकार’ अब नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया का हिस्‍सा बन गई है

प्रविष्टि तिथि: 19 JUL 2019 7:06PM by PIB Delhi

मधुर भंडारकर की राजनैतिक थ्रिलर फिल्‍म इंदु सरकार अब नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया (एनएफएआई) का हिस्‍सा बन गई है। आज जाने माने फिल्‍म निर्माता भंडारकर ने स्‍वयं इस फिल्‍म की एक डिजिटल कॉपी एनएफएआई के निर्देशक प्रकाश मग्‍दुम को पुरालेखण के लिए सौंपी है।

 

 

सच्‍ची घटनाओं पर आधारित और कीर्ति कुल्‍हारी, तोता रॉय चौधरी, नील नितिन मुकेश, सुप्रिया विनोद, रश्मि झा और अनुपम खेर की मुख्‍य भूमिकाओं से सजी इस राजनीतिक थ्रिलर में 1975 से 1977 तक की आपातकालीन अवधि का चि‍त्रण किया गया है।

इस फिल्‍म के निर्देशक मधुर भंडारकर ने त्रिशक्ति से पहला फिल्‍म निर्देशन किया था उसके बाद उन्‍होंने कई गंभीर और व्‍यावसायिक रूप से सफल फिल्‍मों का निर्देशन किया। उनकी फिल्‍में ग्‍लैमर की दुनिया की हकीकत की प्रस्‍तुति करने के लिए जानी जाती हैं। सामाजिक मुद्दों पर उन्‍हें चांदनी बार (2001) के लिए सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म का राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार दिया गया था। भंडारकर को क्रमश: सर्वश्रे‍ष्‍ठ फीचर फिल्‍म पेज 3 (2005) और ट्रैफिक सिग्‍नल (2007) के लिए राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कारों से नवाजा जा चुका है।

***

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/आईपीएस/वीके-2118


(रिलीज़ आईडी: 1579685) आगंतुक पटल : 348
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English