रेल मंत्रालय
भारतीय रेल ने नई समय-सारणी जारी की
प्रविष्टि तिथि:
01 JUL 2019 5:36PM by PIB Delhi
रेल मंत्रालय ने नई अखिल भारतीय रेलवे समय-सारणी जारी की है। सभी 17 रेलवे जॉनों ने भी अपने संबंधित रेलवे जॉनों की समय-सारणी जारी की है, जो आज 1 जुलाई, 2019 से प्रभावी हो गई है।
एक वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी, 34 हमसफर एक्सप्रेस रेलगाड़ियां, 11 अंत्योदय एक्सप्रेस रेलगाड़ियां, 2 तेजस एक्सप्रेस रेलगाड़ियां एवं एक उदय एक्सप्रेस रेलगाड़ी को इस नई समय-सारणी में शामिल किया गया है।
‘ट्रेन्स एट ए ग्लेंस’ के रूप में समय-सारणी का नया संस्करण भारतीय रेल की अधिकारिक वेबसाइट www.indianrailways.gov.in. पर उपलब्ध है।
***
आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एसकेएस/एसकेपी–1838
(रिलीज़ आईडी: 1576542)
आगंतुक पटल : 498
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English