पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

प्रंचड चक्रवाती तूफान ‘वायु’ पूर्वी-मध्‍य अरब सागर के ऊपर


 वायु के 13 जून दोपहर के आस-पास द्वारका और वेरावल के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना

प्रविष्टि तिथि: 12 JUN 2019 6:18PM by PIB Delhi

 पूर्वमध्‍य अरब सागर क्षेत्र में स्थित प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘वायु’ पिछले छह घंटों के दौरान करीब 16  किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्‍तर और उत्‍तर पश्चिम दिशा की और बढ़ते हुए आज 12 जून को भारतीय समयानुसार 1430 बजे पूर्वमध्‍य अरब सागर के ऊपर 18.8 डिग्री उत्‍तरी अक्षांश तथा 69.9 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दीव से करीब 310 किलोमीटर मुंबई के पश्चिम, गुजरात के वेरावल के दक्षिण-दक्षिण पश्चिम  230 किलोमीटर और पोरबंदर (गुजरात) के में करीब 310 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था।

इस तूफान के आज दोपहर बाद को यह द्वारका और वेरावल के बीच बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में उत्‍तर पश्चिम की ओर बढ़ने और गुजरात तट को पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 155 से 165 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने और 13 जून, 2019 को दोपहर के आसपास हवा की गति‍ 180 किलोमीटर प्रति‍घंटा पहुंचने की संभावना है। इस तूफान के सौराष्‍ट्र के तट के समानांतर आगे बढ़ने की संभावना है इससे अमरेली, गिर सोमनाथ, दीव, जूनागढ़, पोरबंदर, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका और कच्‍छ पर इसका असर पड़ने की संभावना है।

निम्नलिखित तालिका में तूफान की तीव्रता और उसकी दिशा का पूर्वानुमान दर्शाया गया है :

 

 

 

तिथि/समय (आईएसटी)

स्थिति (अंक्षाश0 उत्तर/देशांतर0पूर्व)

हवा की अधिकतम गति (किलोमीटर प्रति घंटे)

श्रेणी

12.06.19/1430

18.8/69.9

140-150  से 165

अत्‍यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान

12.06.19/1730

19.2/69.9

140-150 से 165

अत्‍यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान

12.06.19/2330

20.0/69.8

145-155 से 170

अत्‍यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान

13.06.19/0530

   20.9/69.8

150-160 gusting to 175

अत्‍यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान

13.06.19/1130

21.2/69.8

155-165 से 180

अत्‍यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान

13.06.19/2330

21.9/69.6

130-140 से 155

अत्‍यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान

14.06.19/1130

22.3/69.3

120-130 से 145

अत्‍यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान

14.06.19/2330

22.7/68.8

110-120 से 135

अत्‍यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान

 

चेतावनी :

(i) भारी वर्षा की चेतावनी :

 सब डिवीजन

 12 जून 2019*

 13 जून 2019*

14 जून, 2019

 कोंकण और गोवा

छिटपुट स्‍थानों पर दूर-दूर तक भारी से बहुत भारी बारिश

 छिटपुट स्‍थानों पर दूर-दूर तक भारी वर्षा से बहुत भारी बारिश

दूर-दूर तक काफी भारी बारिश

सौराष्‍ट्र और कच्छ

कुछ स्‍थानों में वर्षा तथा छिटपुट स्‍थानों में भारी वर्षा

कुछ स्‍थानों पर दूर-दूर तक भारी से बहुत भारी वर्षा और छिटपुट स्‍थनों पर बहुत तेज बारिश

छिटपुट स्‍थानों पर दूर-दूर तक अच्‍छी बारिश और कुछ स्‍थानों पर बहुत भारी

 दक्षिण गुजरात क्षेत्र

 कुछ स्‍थानों में वर्षा तथा छिटपुट स्‍थानों में भारी वर्षा

 कुछ स्‍थानों पर वर्षा और छिटपुट स्‍थानों पर भारी वर्षा 

कुछ स्‍थानों पर वर्षा

 

नोट : * अगले दिन के 0830 बजे तक वर्षा।

संकेतक: पीला : अर्थात तूफान की स्थिति पर ताजा नजर रखें; नारंगी- तूफान के खतरे से निपटने के लिए तैयार रहें; लाल कार्रवाई करें, हरा : कोई चेतावनी नहीं

भारी वर्षा : 64.5-115.5 एमएम/दिन; बहुत भारी वर्षा : 115.6-204.4 एमएम/दिन; अत्यधिक भारी वर्षा : 204.4एमएम/दिन से अधिक

  1. हवा की चेतावनी :
  • 12 जून : पूर्व मध्‍य और आसपास उत्‍तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर 140-150 प्रति घंटे किलोमीटर की रफ्तार की तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति बढ़कर 165 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 12 तारीख की रात को हवाओं की गति 145-155 से बढ़कर 170 किलोमीटर प्रतिघंटे होने की उम्‍मीद है। गुजरात के तटवर्ती इलाकों में तूफान के कारण हवा की गति 60-70 किलोमीटर से बढ़कर 80 किलोमीटर प्रतिघंटा तक होने और 12 तारीख की रात को हवाओं की गति बढ़कर 100-110 तक होने और फिर बढ़कर 125 किलोमीटर तक पहुंच सकती है।
  • 13 जून : उत्‍तरी अरब सागर तथा गुजरात के तटवर्ती क्षेत्रों में हवा की गति बढ़कर 155-165 किलोमीटर प्रति घंटे होने और दोपहर बाद धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। उत्तर महाराष्‍ट्र तटों और पूर्व मध्‍य अरब सागर के उत्‍तरी भागों के ऊपर 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की तेज हवा चलने की संभावना है।  
  1. समुद्र की स्थिति :
  • पूर्व-मध्‍य और आसपास के उत्‍तर-पूर्व अरब सागर तथा गुजरात के तटवर्ती क्षेत्रों में 12 से 13 जून, 2019 तक समुद्र की स्थिति खराब रहने की आशंका है।
  • 12 और 13 जून, 2019 को महाराष्‍ट्र तट के आसपास और दूर समुद्र की स्थिति बहुत खराब होने की संभावना है।

 

  1. मछुआरों को चेतावनी :
  • मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 12 जून को पूर्व-मध्‍य अरब सागर और महराष्‍ट्र के तटवर्ती समुद्री क्षेत्र में न जाएं और 12 तथा 13 जून को उत्‍तरी अरब सागर तथा गुजरात  तटवर्ती समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
  1. तूफान के दौरान समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी :

 तूफान के कारण समुद्र में 1.5 से 2.0 मीटर तक की ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी की गई है। ऊंची लहरों के कारण कच्‍छ, अमरेली, गिर सोमनाथ, दीव, जूनागढ़, पोरबंदर, देवभूमि द्वारका और भावनगर के निचले इलाकों के डूबने का खतरा है।

  1. गुजरात के अमरेली, गिर सोमनाथ, दीव, जूनागढ़, पोरबंदर, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका और कच्‍छ को नुकसान होने की आशंका को देखते हुए कार्रवाई के लिए निम्‍नलिखित सुझाव दिये गये हैं :
  1. छप्‍पर वाले घरों और झोपडि़यों, कच्‍चे घरों और पक्‍के घरों को भारी नुकसान हो सकती हैं।
  2. बिजली के खंभों के मुड़ने या गिरने तथा संचार लाइनों को नुकसान होने की आशंका
  3. कच्‍ची और पक्‍की सड़कों को भारी नुकसान होने की आशंका। खतरे की‍ स्थिति में बाहर निकलने वाले रास्‍तों के डूबने की आशंका। रेल की बिजली लाइनों और सिग्‍नल प्रणाली में बाधा पहुंचने की आशंका।
  4. खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने, नारियल के पेड़ों के टूटने तथा अन्‍य फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
  5. छोटी नौकाओं तथा मध्‍यम श्रेणी के जहाजों के लंगर से टूटकर अलग हो जाने का खतरा।
  6. दृश्‍यता बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका

सुझाएं गये कदम :

  1. रेल और सड़क यातायात को नियंत्रित रखना
  2. मछली पकड़ने की गतिविधियां पूरी तरह से स्‍थगित रखना।
  3. तूफान से प्रभावित जिलों के निचले इलाकों में रहने वाली शहरी और ग्रामीण आबादी को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाना तथा प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह
  4. मोटर-बोट और छोटे जहाजों में समुद्र में यात्रा न करने की सलाह।
  5. तूफान के कारण भारी वर्षा से तटवर्ती जिलों के निचले इलाकों के जलमग्‍न होने का खतरा।

 

 

 

 ***

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/आईपीएस/एसकेपी-1599

  


(रिलीज़ आईडी: 1574633) आगंतुक पटल : 91
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English