वित्‍त मंत्रालय

सॉवरेन स्वर्ण बाँण्ड योजना 2019-20 (श्रृंखला I)- निर्गम मूल्य

प्रविष्टि तिथि: 31 MAY 2019 7:56PM by PIB Delhi

भारत सरकार की अधिसूचना संख्या एफ नं. 4 (7)- डब्ल्यू एंड एम/2019 दिनांक 30 मई, 2019 तथा प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 31 मई, 2019 के संदर्भ में सॉवरेन स्वर्ण बाँण्ड योजना 2019-20 (श्रृंखला I) 3 जून से 7 जून 2019 के दौरान खुली रहेगी। इस सदस्यता अवधि (सब्सक्रिप्शन पीरियड) के दौरान बाँण्ड का निर्गम मूल्य 11 जून 2019 की निपटान तिथि के साथ 3,196 रूपये (तीन हजार एक सौ छियानबे रूपये) प्रतिग्राम होगा, जैसा कि आरबीआई ने भी अपनी 31 मई 2019 की प्रेस विज्ञप्ति में प्रकाशित किया था।

भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से भारत सरकार ने उन निवेशकों को निर्गम मूल्य में प्रति ग्राम 50 रुपये (केवल पचास रुपये) की छूट की अनुमति देने का फैसला किया है जो ऑनलाइन आवेदन करते हैं और भुगतान, डिजिटल मोड के माध्यम से किया जाता है। ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बाँण्ड का निर्गम मूल्य रु. 3,146 (तीन हजार एक सौ छियालीस रूपये) प्रतिग्राम होगा।

 

****

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/जेके/डीसी– 1391
 


(रिलीज़ आईडी: 1573163) आगंतुक पटल : 106
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English