खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया
प्रविष्टि तिथि:
31 MAY 2019 7:39PM by PIB Delhi
श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के रूप में दूसरी बार कार्यभार संभाला।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में श्रीमती बादल का यह दूसरा कार्यकाल है।
2014 से 2019 के दौरान खाद्य प्रसंस्करण मंत्री के रूप में श्रीमती बादल की प्रमुख उपलब्धियां हैं :- वर्ल्ड फूड इंडिया 2017 का सफल आयोजन (वर्ल्ड फूड इंडिया 2019 के आयोजन के तैयारियां चल रहीं हैं), टमाटर, प्याज और आलू की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव पर काबू पाने के लिए ऑपरेशन ग्रीन्स का सफल कार्यान्वयन, 17 मेगा फूड पार्क के उद्घाटन के साथ भारत में खाद्य प्रसंस्करण को शानदार प्रोत्साहन, प्रशीतन गृहों को मंजूरी देने में तेजी व अन्य परियोजनाएं आदि। 2018 में केरल में राहत प्रयासों के लिए भारत के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को जोड़ा गया।
श्रीमती हरसिमरत कौर बादल भटिंडा, पंजाब से लोकसभा की सदस्य हैं और वे शिरोमणि अकाली दल की भी सदस्य हैं। श्रीमती बादल भटिंडा से तीसरी बार निर्वाचित हुई हैं। वे 15वीं और 16वीं लोकसभा की भी सदस्य रह चुकी हैं। श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, नई दिल्ली से शिक्षा प्राप्त की है और उन्होंने टेक्सटाइल डिजाइन में तीन-वर्षीय डिग्री हासिल की है।
******
आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/जेके/डीसी – 1365
(रिलीज़ आईडी: 1573104)
आगंतुक पटल : 129
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English