कोयला मंत्रालय

श्री प्रह्लाद जोशी ने कोयला मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

प्रविष्टि तिथि: 31 MAY 2019 8:04PM by PIB Delhi

श्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में नए कोयला मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। कोयला मंत्री के अलावा श्री जोशी को संसदीय कार्य मंत्री तथा खान मंत्री की भी जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर कोयला मंत्रालय के सचिव श्री सुमंत चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

pic 2.jpg

श्री प्रह्लाद जोशी का संक्षिप्त परिचय

श्री प्रह्लाद जोशी (जन्म 27 नवम्बर 1962) 17वीं लोकसभा (2019) के सदस्य हैं। वे कर्नाटक के धारवाड़ संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। श्री प्रह्लाद जोशी 2004 में पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

संसद सदस्य के अपने लंबे कार्यकाल में श्री जोशी व्यापार परामर्शदात्री समिति के सदस्य; शहरी विकास; आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य; पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की सलाहकार समिति के अध्यक्ष; सामान्य कार्य समिति के सदस्य तथा संसद में विशेषाधिकार समिति के सदस्य रहे हैं। 

******

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/जेके/डीसी – 1364


(रिलीज़ आईडी: 1573093) आगंतुक पटल : 193
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English