निर्वाचन आयोग

सिक्किम में आम चुनाव-2019 के पहले चरण में मतदान होगा


लोकसभा की एक सीट के लिए चुनाव मैदान में 11 उम्‍मीदवार

चुनाव सुचारू रूप से सम्‍पन्‍न कराने के लिए 567 मतदान केन्‍द्र बनाए गए

प्रविष्टि तिथि: 08 APR 2019 7:08PM by PIB Delhi

सिक्किम में आम चुनाव-2019 के पहले चरण में मतदान होगा। सिक्किम में लोकसभा की केवल एक सीट (सामान्‍य) है, जहां 11 अप्रैल को मतदान होगा।

उपलब्‍ध आंकड़ों के अनुसार सिक्किम में 423325 मतदाता हैं, जिनमें 216222 पुरूष और 207103 महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्‍या 20246 है।

सिक्किम की एक लोकसभा सीट के लिए 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए 567 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

सिक्किम की संसदीय सीट में एक विशिष्‍ट विशेषता यह है कि उसके 100 प्रतिशत मतदाताओं के पास मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) हैं।

सिक्किम में लोकसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 18 मार्च को जारी की गई थी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 मार्च थी। नामांकन पत्रों की जांच 26 मार्च को की गई, जबकि उम्‍मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 28 मार्च थी। मतगणना 23 मई, 2019 को होगी।

****

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/आरके/जीआरएस – 888


(रिलीज़ आईडी: 1570268) आगंतुक पटल : 155
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali