महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज राष्ट्रपति ने नारी शक्ति पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया
प्रविष्टि तिथि:
08 MAR 2019 7:23PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में हुए एक विशेष समारोह में भारत के सबसे बड़े महिला सम्मान नारी शक्ति पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया।महिला और बाल विकास मंत्रालय महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं या संस्थाओं को सम्मानित करता है।इस साल पुरस्कार के लिए मंत्रालय के पास आए लगभग एक हजार नामांकनों में से 44 महिलाओं/ संस्थाओं को चयनित किया गया।
नामांकनों में से पुरस्कार के लिए चयन करते समय कमजोर और हाशिए पर खड़ी महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कार्य का खास ध्यान रखा गया।इसके साथ ही पिछले कुछ सालों में अलग अलग क्षेत्रों और मुद्दों पर विशेष कार्य कर उनकी बेहतरी के लिए योगदान देने वाली महिलाओं को भी इसमें शामिल किया गया है।इस साल पुरस्कार पाने वालों में वैज्ञानिक, उद्यमी, पर्यावरणविद, सामाजिक कार्यकर्ता, किसान, कलाकार, राजमिस्त्री, महिला मरीन पायलट, महिला कमांडो ट्रेनर, पत्रकार और फिल्म निर्माता के साथ ही दूसरे कई क्षोत्रों में अलग अलग चुनौतियों का सामना कर अपने लक्ष्यों को पूरा करने वाले शामिल हैं।पुरस्कार प्राप्त लोगों ने अलग-अलग तरह से समाज के लिए ऐसे कार्य किए हैं जिनका असर लोगों के जीवन पर पड़ा है।ये लोग कई दूसरे लोगों के लिए रोल मॉडल और प्रेरणा के स्रोत बने हैं।
महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमति मेनका गांधी ने कहा कि “सभी पुरस्कृत लोग समाज में बदलाव, देश में महिलाओं की सामाजिक स्थिति में बदलाव और महिला विकास से लेकर महिलाओं के नेतृत्व में विकास तक की यात्रा के चेहरे रहे हैं।मैं सभी को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देती हूं।मैं ये बताना चाहती हूं कि इन पुरस्कारों के लिए हमारे पास देशभर के सभी क्षेत्रों से कई नामांकन आए थे।कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां महिलाओं ने अपनी सफलता के निशान ना छोड़ा हो।महिलाएं हमारे विकास के पथ का नेतृत्व कर रही हैं।मैं उन सभी का धन्यवाद देती हूं जिन्होंने नामांकन भेजा और देश में महिलाओं द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों से हमें अवगत कराया।मैं उन सभी लोगों के योगदान की सराहना करती हूं और उम्मीद करती हूं कि समाज को बेहतर बनाने के लिए वो निरंतर कार्य करते रहेंगे”।
भारत सरकार ये मानती है कि महिलाओं के सशक्तिकरण देश का सशक्तिकरण है।महिला और बाल विकास मंत्रालय महिलाओं को देश के विकास की यात्रा का अभिन्न हिस्सा बनाकर उनके सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है।मंत्रायल नारी शक्ति पुरस्कार पाकर देश की आनेवाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने वाले लोगों की असाधारण शक्ति को नमन करता है।
Click here for the details of awardees।
***
आर।के।मीणा/एएम/पीकेटी
(रिलीज़ आईडी: 1569238)
आगंतुक पटल : 193
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English