संघ लोक सेवा आयोग
श्री राजीव नयन चौबे ने संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली
Posted On:
01 FEB 2019 1:44PM by PIB Delhi
श्री राजीव नयन चौबे ने आज संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। आयोग के अध्यक्ष श्री अरविन्द सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई।
श्री चौबे तमिलनाडु संवर्ग के 1981 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने अपने 35 वर्षीय सेवा काल में केन्द्र और राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।
****
आर.के.मीणा/एएम/एकेपी/एमएम
(Release ID: 1562212)
Visitor Counter : 494