वस्‍त्र मंत्रालय

गुजरात के वस्त्र क्षेत्र में निवेश के संबंध में स्पष्टीकरण

Posted On: 21 JAN 2019 7:42PM by PIB Delhi

यह संज्ञान में आया है कि गुजरात के वस्त्र क्षेत्र में 2014-15 से होने वाले निवेश के संबंध में कुछ भ्रामक और झूठी सूचनाएं फैलाई जा रही हैं।

वस्त्र आयुक्त के कार्यालय द्वारा इस तथ्य की पुनः पुष्टि की जाती है कि गुजरात की 7182 इकाइयों द्वारा परियोजना लागत के संबंध में दी गई जानकारियों पर विचार करने के पश्चात वस्त्र आयुक्त कार्यलय को सूचित किया गया है कि वस्त्र क्षेत्र में 30,934 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। बैंकों ने प्रत्येक परियोजना जिसके लिए विशिष्ट पहचान (यूआईडी) जारी किया गया है, की जांच तथा पुष्टि की है।

भारत सरकार ने 60 बैंकों के माध्यम से 2109 इकाइयों को सहायता प्रदान करने के लिए 1855 करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी दी है तथा इसे जारी किया है।

यह पुनः पुष्टि निवेशकों के आत्मविश्वास को सुनिश्चित करने तथा असत्य सूचनाओं के कारण गुजरात के वस्त्र क्षेत्र की संभावनाओं को हानि न पहुंचने को सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

***

आर.के.मीणा/एएम/जेके/सीएस

 



(Release ID: 1560827) Visitor Counter : 177