विद्युत मंत्रालय

मंत्रिमंडल ने ऊर्जा सक्षमता/ ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में भारत तथा फ्रांस के बीच समझौता ज्ञापन को स्वीकृति दी

प्रविष्टि तिथि: 06 DEC 2018 10:02PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल को ऊर्जा सक्षमता/ ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में भारत तथा फ्रांस के बीच समझौता ज्ञापन से अवगत कराया गया। इस समझौता पर 17 अक्टूबर, 2018 को हस्ताक्षर किए गए थे।

प्रमुख प्रभाव :

समझौता ज्ञापन विज्ञान और प्रौद्योगिकी समझौता है, जिसमें केवल तकनीकी सहायता में ज्ञान का आदान-प्रदान और सहयोग शामिल है। यह समझौता ज्ञापन ऊर्जा सक्षमता बढ़ाने तथा मांग प्रबंधन से संबंधित नीतियों, कार्यक्रमों और टेक्नोलॉजी पर सूचना के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करेगा।

लाभ :

इस समझौता ज्ञापन से ऊर्जा सक्षमता के बारे में जागरूकता पैदा होगी। इससे सीओ2 उत्सर्जनों तथा आईएनडीसी के लिए वैश्विक उत्सर्जन की निगरानी के लिए जीएचजी डाटा के संग्रहण, उपयोग तथा विश्लेषण के लिए तंत्र विकसित होंगे। समझौता ज्ञापन अनुसंधान और विकास तथा ऊर्जा सक्षम प्रौद्योगिकी के प्रदर्शन को प्रोत्साहित करेगा। इससे इलेक्ट्रिक परिवहन पर विशेष फोकस के साथ सतत विकास होगा। 

***

अतुल कुमार तिवारी/आर.के.मीणा/अर्चना/एजी/सीएस-


(रिलीज़ आईडी: 1554994) आगंतुक पटल : 182